सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two Factions Clash Late at Night in Sirohi 4 Injured Including 2 Policemen in Altercation, One Critical

Rajasthan News: सिरोही में देर रात भिड़े दो पक्ष; मारपीट में दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल, एक गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही के आबूरोड में मारपीट में 2 पुलिसकर्मियों सहित 4 लोग घायल हो गए, एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना में दोनों पक्षों के आरोप सामने आए, मामले की जांच जारी है।

Two Factions Clash Late at Night in Sirohi 4 Injured Including 2 Policemen in Altercation, One Critical
घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस थाना क्षेत्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान के तलेटी स्थित प्रभुदर्शन अपार्टमेंट में बीती देर रात मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में 2 पुलिसकर्मियों सहित कुल 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया।

Trending Videos

 
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी हुए घायल
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाना के एएसआई भवानीसिंह और कांस्टेबल नवीन कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वे भी मारपीट का शिकार हो गए और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोहिड़ा थानाधिकारी अमराराम, आबूरोड शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी और आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरसिंह भाटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायल निखिलसिंह द्वारा आबूरोड सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, जिसमें बताया गया कि 20 से 25 लोग लाठियां और सरिए लेकर आए और उसके साथ तथा संजय के साथ मारपीट की।
 
राजकार्य में बाधा का मामला, 13 लोग हिरासत में
पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। घटनास्थल पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है तथा मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

पढ़ें- उदयपुर-चित्तौड़गढ़ NH हादसा: टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलटा टैंकर, केमिकल से दरिया बनी सड़क
 
ब्रह्माकुमारी संस्थान का पक्ष भी सामने आया
इस घटना को लेकर ब्रह्माकुमारी संस्थान के पीआरओ बीके कोमल ने अलग पक्ष रखा है। उनके अनुसार, संस्थान की एक बिल्डिंग में 31 मार्च की रात निखिलसिंह अपने कुछ साथियों के साथ अवैध रूप से प्रवेश कर गया था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद संस्थान ने निखिलसिंह के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया और उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया।
 
पूर्व विवाद और आरोप-प्रत्यारोप
पीआरओ के अनुसार, निखिलसिंह का पहले संस्थान में आना-जाना था, लेकिन गलत आचरण के चलते उसे बाहर कर दिया गया था। इसके बाद से वह संस्थान को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। संस्थान का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से सदस्यों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed