फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Actor Akshay Kumar reached Jawai Dam for leopard safari, fans captured beautiful moments on camera

Sirohi: लेपर्ड सफारी के लिए जवाई बांध पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, फैन्स ने कैमरे में कैद किए खूबसूरत पल

Sat, 08 Feb 2025 08:57 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 08:57 PM IST
सार

फेमस बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार लेपर्ड देखने की ख्वाहिश लिए जवाई पहुंचे। उनका यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। अपने प्राइवेट जेट से सिरोही हवाई पट्टी पर उतरने के बाद वे सीधे जवाई बांध की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
Sirohi: Actor Akshay Kumar reached Jawai Dam for leopard safari, fans captured beautiful moments on camera
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पहुंचे जवाई बांध

विस्तार

बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार शुक्रवार शाम अचानक सिरोही पहुंचे, जहां उनका आगमन पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। वे अपने प्राइवेट जेट से जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी पर उतरे और वहां से सीधे जवाई बांध की ओर रवाना हो गए। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन


अक्षय कुमार के इस दौरे की किसी को पहले से जानकारी नहीं थी। जैसे ही वे अपने जेट से बाहर आए, वहां मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने अक्षय कुमार को अपने सामने देखा तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का मौका भी नहीं गंवाया। सिरोही कोतवाली थानाधिकारी दलपतसिंह राठौड़ ने बताया कि सिरोही हवाई पट्टी पर प्राइवेट जेट को उतारने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन उसमें यह स्पष्ट नहीं था कि उसमें अक्षय कुमार आ रहे हैं।
विज्ञापन


जवाई बांध पिछले कुछ वर्षों में लेपर्ड सफारी के लिए खासा मशहूर हो चुका है। यहां की चट्टानों पर अक्सर तेंदुए घूमते नजर आते हैं, जिससे यह इलाका वन्यजीव प्रेमियों के लिए पसंदीदा बन गया है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे भी जवाई बांध की खूबसूरती का लुत्फ उठाने पहुंचे हैं। कुछ ही समय पहले अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ शादी की सालगिरह मनाने यहां आई थीं। रणबीर कपूर ने भी अपना जन्मदिन यहीं मनाया था, जिसमें आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा उर्फी जावेद भी जवाई बांध की खूबसूरती और यहां के राजस्थानी खाने की तारीफ कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कुमार पहले भी राजस्थान के जंगलों में लेपर्ड देखने आ चुके हैं। इस साल जनवरी में वे जयपुर के झालाना लेपर्ड सफारी पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें तेंदुआ नहीं दिखा था। तब उन्होंने दोबारा राजस्थान आकर सफारी करने की इच्छा जताई थी। अब वे सिरोही के जवाई बांध में तेंदुए देखने पहुंचे हैं, जहां उन्हें इन खूबसूरत वन्यजीवों के प्रत्यक्ष दर्शन होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed