सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Strict Action Against Unsanitary Conditions at Sirohi Medical College Fines Imposed for Hostel Mismanagement

Sirohi: मेडिकल कॉलेज में गंदगी, हॉस्टल अव्यवस्थाओं को लेकर जुर्माना; कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन हरकत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: सिरोही मेडिकल कॉलेज में गंदगी मिलने पर जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने 5 हजार रुपये जुर्माना लगाने और सफाई सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य, सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।

Strict Action Against Unsanitary Conditions at Sirohi Medical College Fines Imposed for Hostel Mismanagement
सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही में जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर सरकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल में कई स्थानों पर फैली गंदगी सामने आई, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।


 
गंदगी पर जुर्माने के आदेश
निरीक्षण के दौरान हॉस्टलों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई और जगह-जगह कचरा फैला हुआ था। इस पर जिला कलेक्टर ने सफाई कार्य कर रही संबंधित फर्म से 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। साथ ही कॉलेज परिसर में पर्याप्त डस्टबिन लगाने और भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुविधाओं को सुधारने पर जोर
जिला कलेक्टर ने हॉस्टलों में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमरों, वेंटिलेशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं को बेहतर और सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया।
विज्ञापन


सिरोही। सिरोही जिला कलेक्टर रोहिताश्वसिंह तोमर ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
 
निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन अस्पताल, मेस, इंटर्न हॉस्टल बिल्डिंग और अकादमिक ब्लॉक का भी जायजा लिया गया। जिला कलेक्टर ने कार्यों की बारीकी से जांच कर संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने के लिए क्वालिटी कंट्रोल कमेटी के गठन और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

पढ़ें- जन्मदिन का जश्न बना आखिरी सफर: भीलवाड़ा में ट्रेलर से टकराई ट्रैवलर, बिजनेसमैन की मौत; 12 से ज्यादा दोस्त घायल

 
आधारभूत सुविधाओं को लेकर निर्देश
जिला कलेक्टर ने जलापूर्ति और बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक तकनीकी कार्रवाई करने के आदेश दिए, ताकि कॉलेज परिसर में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
 
निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से पालडीएम और सिरोही की ओर जाने वाली सरकारी बसों का ठहराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे, सफाई व्यवस्था, पुलिस चौकी, नेटवर्क कनेक्टिविटी, सिवरेज सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे विषयों पर समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed