फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Woman from Khandwa commits suicide in an Indore hotel; she had come for medical treatment.

Indore: खंडवा की महिला ने इंदौर के होटल में की आत्महत्या, इलाज के लिए आई थी

Mon, 03 Aug 2026 12:49 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 03 Aug 2026 12:49 PM IST
सार

खंडवा से इंदौर माइग्रेन का इलाज कराने आई एक महिला ने विजय नगर क्षेत्र की एक होटल में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। रविवार देर शाम जब  रूम का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से कमरा खोला, जहां महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी।

विज्ञापन
Indore: Woman from Khandwa commits suicide in an Indore hotel; she had come for medical treatment.
इंदौर में महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के स्कीम नंबर 54 क्षेत्र में पुलिस ने होटल के कमरे से एक महिला का शव बरामद किया है। उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है, लेकिन पुलिस को अभी आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। महिला माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित थी और अक्सर खंडवा से इलाज कराने इंदौर आती थी।

विज्ञापन

 

रविवार को भी वह इलाज के लिए ही इंदौर आई थी और होटल व्यू में कमरा बुक किया था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से कमरा खोला तो महिला का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद महिला के परिजनों को भी खंडवा में सूचना दी गई। परिजन शाम तक इंदौर पहुंच गए।

विज्ञापन

 

महिला की पहचान 26 वर्षीय ताहिरा के रूप में हुई है। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों को भी आत्महत्या की असली वजह का पता नहीं है। उनका कहना है कि बीमारी के कारण वह अक्सर परेशान रहती थी। हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें कोई रिकॉर्ड किया हुआ सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी तो नहीं है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या से पहले महिला ने किन-किन लोगों से बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed