फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensation in Balaghat: Newborn's body found in manure pit; maternal grandfather accused of burying it.

बालाघाट में सनसनी: गोबर के गड्ढे से मिला नवजात का शव, नाना पर दफनाने का आरोप; खुलासे पर पी लिया जहर

Sun, 02 Aug 2026 10:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Aug 2026 10:15 PM IST
सार

बालाघाट के वारासिवनी में गोबर के गड्ढे से नवजात का शव मिला। अविवाहित बेटी के बच्चे को दफनाने का आरोप नाना पर है। गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला खुलने पर आरोपी ने कीटनाशक पी लिया।

विज्ञापन
Sensation in Balaghat: Newborn's body found in manure pit; maternal grandfather accused of burying it.
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदगांव (गोपीटोला) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां गोबर के गड्ढे में दफन नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। आरोप है कि सामाजिक बदनामी के डर से अविवाहित बेटी के नवजात बेटे को उसके नाना ने गोबर के गड्ढे में दफना दिया। मामले का खुलासा होने पर आरोपी नाना ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना 31 जुलाई की रात की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गोपीटोला निवासी 40 वर्षीय धारासिंह मड़ावी ने अपनी अविवाहित बेटी के नवजात शिशु को घर के पीछे स्थित गोबर के गड्ढे में दफना दिया है। सूचना मिलते ही वारासिवनी पुलिस रात में मौके पर पहुंची, लेकिन मूसलाधार बारिश और अंधेरे के कारण शव नहीं निकाला जा सका। अगले दिन सुबह नायब तहसीलदार, चिकित्सकों की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


पढे़ं:  नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक भविष्य के लिए क्यों अहम? जीत और हार के अलग-अलग मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


गले और मुंह पर बंधा था कपड़ा
शव मिलने के बाद परिस्थितियां संदिग्ध नजर आईं। नवजात के गले और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना वाली रात मड़ावी के घर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी थी। अगली सुबह जब लोगों ने बच्चे के बारे में पूछा तो परिवार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे ग्रामीणों को संदेह हुआ। आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता ने भी युवती के गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक बुलाकर पुलिस को सूचना दी।

आरोपी अस्पताल में भर्ती, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मामला सामने आने और पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर आरोपी धारासिंह मड़ावी ने कथित तौर पर जहरीला कीटनाशक पी लिया। उसे पहले वारासिवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। रिपोर्ट के आधार पर हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed