फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-yuva-sangam-job-fair-iti-pardeshipura

Indore News: इंदौर में आज युवा संगम मेला, एक ही जगह मिलेंगे नौकरी और बिजनेस लोन के शानदार विकल्प

Mon, 03 Aug 2026 06:50 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 03 Aug 2026 06:50 AM IST
सार

Indore News: प्रातः 10:30 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को 650 से अधिक पदों पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
indore-news-yuva-sangam-job-fair-iti-pardeshipura
नौकरी (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

इंदौर के परदेशीपुरा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन और अप्रेन्टिसशिप के अवसर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आयोजित यह मेला प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मेले में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण प्रक्रिया और विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


650 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
उप संचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि इस मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इन कंपनियों के माध्यम से 650 से अधिक रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इसमें एसोसिएट, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमीन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेस मैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग, एग्जीक्यूटिव लॉजिस्टिक्स और फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट जैसे ट्रेनी के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: जुलाई बीता, फिर भी इंदौर के तालाब खाली, शहर की प्यास बुझाने वाले यशवंत सागर में 12 फीट पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई और डिप्लोमा रखी गई है। इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां अपने साथ अवश्य लाएं। जिला रोजगार कार्यालय ने क्षेत्र के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा देने का आग्रह किया है।

देश की शीर्ष कंपनियां आती हैं
उप संचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि प्रशासन के द्वारा लगातार देश की शीर्ष कंपनियों के साथ बातचीत करके रोजगार मेले आयोजित करवाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हम इंदौर के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार दे सकें और इच्छुक युवाओं को व्यापार स्थापित करने में भी मदद कर सकें। इसी उद्देश्य से यह मेले आयोजित करवाए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed