फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore mahakal temple holker era historical significance ujjain alternative shiva darshan

सावन विशेष: उज्जैन ही नहीं, इंदौर में भी विराजते हैं महाकाल, होल्कर काल का है ऐतिहासिक मंदिर; जानें विशेषताएं

Mon, 03 Aug 2026 06:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Aug 2026 06:46 AM IST
सार

Sawan: सावन में इंदौर का हरसिद्धि माता मंदिर के समीप स्थित 125 वर्ष से अधिक प्राचीन महाकालेश्वर शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। होल्कर काल में निर्मित इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व आज भी कायम है।

विज्ञापन
indore mahakal temple holker era historical significance ujjain alternative shiva darshan
सावन विशेष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। होल्कर राजवंश के शासनकाल में इंदौर में शिव, गणेश और देवी के अनेक मंदिरों का निर्माण कराया गया। शहर के अधिकांश प्राचीन मंदिर जूनी इंदौर क्षेत्र में स्थित हैं। इंदौर का नामकरण भी इन्द्रेश्वर महादेव मंदिर के नाम पर माना जाता है। खान (कान्ह) और सरस्वती नदी के तट पर स्थित छत्रीबाग क्षेत्र में आज भी कई प्राचीन शिव मंदिर मौजूद हैं।

विज्ञापन

जूनी इंदौर के साउथ तोड़ा क्षेत्र में स्थित 16वीं-17वीं शताब्दी के प्राचीन गणेश मंदिर का उल्लेख होल्करकालीन इतिहास की पुस्तकों में मिलता है। इस मंदिर के रखरखाव और पूजा-पाठ की व्यवस्था के लिए होल्कर राजवंश के प्रथम शासक मल्हारराव होल्कर ने पुजारी को कृषि भूमि दान में दी थी।

विज्ञापन

हरसिद्धि माता मंदिर का निर्माण हरिराव होल्कर (1834-1843) के शासनकाल में कराया गया था। इसी मंदिर के समीप स्थित महाकालेश्वर शिव मंदिर भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। इंदौर के इतिहास संबंधी पुस्तकों में इसका निर्माण 19वीं शताब्दी में होना बताया गया है। मंदिर का निर्माण होल्कर शासकों ने कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गांवों की बढ़त, शहर की चुप्पी और भाजपा-कांग्रेस के भीतरघात पर टिकी सबकी नजर

मंदिर में संगमरमर से निर्मित नंदी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित है। गर्भगृह में प्रस्तर निर्मित शिवलिंग विराजमान है, जिस पर धातु से निर्मित सर्प का फन स्थापित है। गर्भगृह में देवी की प्रतिमा भी स्थापित है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर दोनों ओर द्वारपालों तथा भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं अंकित हैं।

इंदौर के निकट विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर (उज्जैन) और ममलेश्वर (ओंकारेश्वर) स्थित हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इंदौर शहर में भी हरसिद्धि माता मंदिर के समीप महाकालेश्वर शिव मंदिर मौजूद है। सावन, महाशिवरात्रि और अन्य प्रमुख पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं।

वर्तमान में मंदिर की पूजा-अर्चना का दायित्व विजय पुरी जी महाराज निभा रहे हैं। यह मंदिर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्गत संचालित होता है, जिसकी शाखा उज्जैन में भी है। जूना अखाड़ा शैव संप्रदाय का सबसे प्राचीन और सबसे बड़ा अखाड़ा माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed