{"_id":"69ff6a8141571aa94e0dcf05","slug":"the-accused-wanted-in-the-case-of-running-a-loader-over-the-royalty-manager-has-been-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4262333-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: रॉयल्टी मैनेजर पर लोडर चढ़ाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन तक बदलता रहा ठिकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: रॉयल्टी मैनेजर पर लोडर चढ़ाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 दिन तक बदलता रहा ठिकाने
Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
सार
रेवदर थाना क्षेत्र में रॉयल्टी मैनेजर पर लोडर चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने लंबी तलाश के बाद दबोच लिया। आरोपी 10 दिन से लगातार ठिकाने बदलकर बचने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस थाना रेवदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रेवदर थाना क्षेत्र में रॉयल्टी मैनेजर पर लोडर चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 10 दिन से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और गुजरात के कई शहरों में छिपता फिर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रेवदर थाना पुलिस ने निंबोड़ा गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र रतनलाल कोली को गिरफ्तार किया है। मामले में उसके दो साथी शंकर उर्फ प्रवीण और चतराराम कोली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।करीब 10 दिन पहले रात 12:15 बजे करोटी गांव स्थित रॉयल्टी कांटे के कार्यालय में मैनेजर नीरज कुमावत, वीरेंद्र सिंह और छितरमल चौधरी मौजूद थे। इसी दौरान दिनेश कोली लोडर लेकर वहां पहुंचा और रॉयल्टी मैनेजर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि दिनेश और उसके साथियों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और मैनेजर के साथ मारपीट की। इसके बाद दिनेश ने कथित तौर पर नीरज कुमावत को जान से मारने की नीयत से उस पर लोडर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी दिनेश कुमार टॉप-10 इनामी अपराधियों की सूची में शामिल है। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। उसकी तलाश में रेवदर, करोटी, निंबोड़ा, पालनपुर और अहमदाबाद सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bikaner News: महाराणा प्रताप पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से पीबीएम अस्पताल में बवाल, नर्सिंगकर्मी ने मांगी माफी
जांच के दौरान पुलिस ने अहमदाबाद से उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दिनेश पुलिस की भनक लगते ही वहां से भाग निकला। इसके बाद वह राजकोट, जामनगर, कच्छ और भुज जैसे इलाकों में लगातार ठिकाने बदलता रहा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल फोन बंद कर दिया था और केवल सोशल मीडिया व व्हाट्सऐप के जरिए लोगों से संपर्क कर रहा था।
8 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर से रेवदर क्षेत्र में पहुंचा है। इसके बाद पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने नदी, खेतों और कच्चे रास्तों पर कई किलोमीटर तक पैदल तलाश की। आखिरकार 9 मई की सुबह आरोपी को निंबोड़ा क्षेत्र में एक कृषि कुएं के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में अन्य जानकारियां जुटा रही है।