सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   general public is being misled says representative of village head on issue of connecting Sirohi to railway

Sirohi News: 'आमजन को किया जा रहा है गुमराह', सिरोही को रेलवे लाइन से जुड़ने पर बोले प्रधान प्रतिनिधि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा ने सिरोही रेलवे स्टेशन पर हो रही राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जंक्शन का स्थान रेलवे के तकनीकी मापदंडों से तय होता है, जनप्रतिनिधियों की इच्छा से नहीं।

 

general public is being misled says representative of village head on issue of connecting Sirohi to railway
सिरोही। शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा।
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिले में बन रहे रेलवे स्टेशन को लेकर इन दिनों बयानबाजी जोरों पर है। इन्हीं बयानबाजियों पर अब शिवगंज प्रधान प्रतिनिधि विशनसिंह देवड़ा ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा हैं कि रेलवे जंक्शन की मांग को लेकर पिंडवाड़ा में कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं। सिरोही रेलवे लाइन से जुड़ रहा है यह बहुत बड़ी बात है। इसे बेवजह राजनीति का शिकार बनाकर योजना को खटाई या लंबित नहीं किया जाना चाहिए। हम सबको को सिरोही को रेलवे लाइन से जुड़ने पर खुश होना चाहिए। जंक्शन कहां बनेगा इस विषय पर भ्रम फैलाने से बचना चाहिए। स्टेशन केवल सिरोही से 5 या 6 किलोमीटर के आसपास ही बनेगा। समिति के लोग सस्ती राजनीति को चमकाने के लिए आमजन को गुमराह कर रहे हैं।
Trending Videos

 
रेल लाइन कहां बिछेगी यह जनप्रतिनिधि के हाथ में नहीं: प्रधान प्रतिनिधि
देवड़ा ने आगे कहा कि सांसद लुंबाराम चौधरी द्वारा पूर्व में इस विषय में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी गई थी। पिंडवाड़ा या सरूपगंज में न तो पहले और न ही वर्तमान में रेलवे जंक्शन के लिए कोई भूमि चिह्नित की गई है। सिरोही-सरूपगंज का तो सर्वे चल रहा है। यह फिजिबल है या नहीं, यह आज नहीं कह सकते हैं। रेल लाइन किस जगह पर बिछेगी यह किसी जनप्रतिनिधि के हाथ में नहीं है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से पैरामीटर बने हुए हैं उन पैरामीटर्स के अनुसार ही काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार कराती है सर्वे
सिरोही से पिंडवाड़ा का जो सर्वे हुआ वो तय पैरामीटर्स को पूरा नहीं कर पाया। सरकार 1500 करोड़ की परियोजना शुरू करने से पहले सब तरह के पैरामीटर्स अलग-अलग एजेंसियों से चेक करवाती है। उसके बाद सब जगह से ओके रिपोर्ट  सबमिट होती है तब केस आगे बढ़ता है।

सांसद सिरोही लगातार कर रहे हैं प्रयास
देवड़ा ने आगे कहा कि जालोर-सिरोही के सांसद लुंबाराम चौधरी का मुख्य उद्देश्य सिरोही जिला हेडक्वार्टर को रेल लाइन से जुड़वाना है और वो इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं। सांसद चौधरी ने सिरोही जिले को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के. बेरी को कई बार पत्र लिख चुके हैं। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागरा–सिरोही–पिंडवाड़ा (96 किमी) नई रेल लाइन का सर्वे हुआ था, लेकिन कम यात्री संभावनाओं के कारण परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया गया। रेलवे मंत्रालय के पत्र दिनांक 24.06.2016 के अनुसार सिरोही रोड–मारवाड़ बागरा नई लाइन (लागत ₹1526.71 करोड़) को अलाभकारी मानते हुए 26.10.2016 को स्थगित किया गया था। ऐसे में इस मुद्दे पर आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है।

ये भी पढ़ें: डेनिम फैक्टरी में बड़ा हादसा, बॉयलर गैस में हुआ रिसाव, दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

भाजपा कार्यकर्ता आमजन को देंगे वास्तविकता की जानकारी
देवड़ा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सिरोही को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। जल्द ही कार्यकर्ता आमजन को पूरे मामले की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे। अगर इस विषय पर बेवजह राजनीति होती तो एक गलत संदेश जायेगा और योजना बेवजह लंबित भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed