फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Rain in Sri Ganganagar Intermittent rain increased coolness in weather there is possibility of cloudy weather

Rain in SriGanganagar: रुक-रुक कर हुई बरसात ने बढ़ाई मौसम में ठंडक, अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका

Fri, 28 Feb 2025 04:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 04:20 PM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे तक करीब पांच मिलीलीटर बरसात दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Rain in Sri Ganganagar Intermittent rain increased coolness in weather there is possibility of cloudy weather
बरसात ने बढ़ाई मौसम में ठंडक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले में गुरुवार और शुक्रवार को रुक-रुक कर बरसात हुई। इससे एक बार फिर मौसम में ठंडक हो गई। लगातार चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। इन दिनों हुई बरसात से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

विज्ञापन


विशेषज्ञों की माने तो यह बरसात कुछ फसलों के लिए लाभदायक भी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे तक करीब पांच मिलीलीटर बरसात दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दिनों में भी बरसात की आशंका जताई जा रही है। इस बरसात से फसलों का अच्छा विकास होगा जो कि किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा।
विज्ञापन




यह बरसात फसलों के लिए अमृत के समान है। दूसरी तरफ बरसात का पानी सड़कों पर होने से राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। जिले में रीट परीक्षा केंद्र होने के कारण सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। परिणाम स्वरूप कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में समय पर नहीं पहुंच पाए और उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ा। मौसम में ठंडक घटने से लोगों ने सुबह पार्कों में घूमना शुरू किया था, लेकिन एकाएक हुए इस परिवर्तन ने लोगों को फिर से घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed