फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: Head-On Collision Between Truck and Car Kills Three Young Men

Sri Ganganagar: ट्रक और कार की आमने-सामने की भिड़ंत बनी काल, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Fri, 10 Jul 2026 06:58 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 06:58 PM IST
सार

नेशनल हाईवे-62 पर शुक्रवार दोपहर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक उसमें बुरी तरह फंस गए।

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: Head-On Collision Between Truck and Car Kills Three Young Men
एनएच 62 पर हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गंगानगर जिले में शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे-62 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। चुनावढ़ थाना क्षेत्र के नेतावाला गांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे युवक बुरी तरह फंस गए।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवकों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे में मोनू वर्मा (25) पुत्र रायसाहब निवासी बींजबायला, कुलदीप सिंह (25) निवासी बींजबायला और प्रदीप लूणा (23) निवासी 48 एलएनपी, श्रीगंगानगर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar Case: हाथों में रचनी थी हिना, लगी हथकड़ी, शादी करने न्यूजीलैंड से आए NRI पर दुष्कर्म का आरोप


हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मृतकों के रिश्तेदार और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में शोक और मातम का माहौल नजर आया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों की कम उम्र और एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की सूचना पर डीएसपी भूपेंद्र सोनी और सदर थाना प्रभारी सीआई सुभाष ढील भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने शवों का परीक्षण किया। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed