{"_id":"6a5082b3198210c355082858","slug":"new-zealand-pr-holder-arrested-six-days-before-wedding-in-minor-assault-case-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar Case: हाथों में रचनी थी हिना, लगी हथकड़ी, शादी करने न्यूजीलैंड से आए NRI पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar Case: हाथों में रचनी थी हिना, लगी हथकड़ी, शादी करने न्यूजीलैंड से आए NRI पर दुष्कर्म का आरोप
Fri, 10 Jul 2026 10:57 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:57 AM IST
सार
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यूजीलैंड से शादी के लिए आए एक NRI युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी शादी छह दिन बाद होनी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक एनआरआई (NRI) युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यूजीलैंड से अपनी शादी के लिए भारत आया था और छह दिन बाद उसकी शादी होनी थी। गिरफ्तारी के बाद शादी की तैयारियों में जुटा परिवार सदमे में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
शादी की तैयारियों के बीच हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय आरोपी युवक न्यूजीलैंड में रहता था और वहां स्थायी निवास (PR) भी प्राप्त कर चुका था। वह करीब डेढ़ महीने पहले अपनी शादी के सिलसिले में श्रीगंगानगर आया था। परिवार ने उसकी शादी 14 जुलाई को तय की थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच पुलिस ने 8 जुलाई की देर शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से परिवार और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
तीन होटलों में दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 18 से 22 जून के बीच 13 वर्षीय किशोरी के साथ तीन अलग-अलग होटलों में कथित रूप से यौन शोषण करने का आरोप है। जांच में होटल जॉय इन, होटल ड्रीम इन और होटल स्फेयर इन से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। महिला अपराध अनुसंधान सेल की टीम ने होटल जॉय इन के सीसीटीवी फुटेज, होटल प्रबंधन और संबंधित व्यक्तियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में NDA की महाबैठक आज, CM आवास में विधायक-जिलाध्यक्ष भी जुट रहे
अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार
जांच अधिकारी आरपीएस कैलाशदान देथा ने बताया कि इस मामले में अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसके लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का अनुरोध संबंधित अधिकारी को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
जानें अबतक क्या-क्या हुआ?
- 22 जून- सदर थाना पुलिस ने शहर के होटलों की नियमित जांच (रूटीन चेकिंग) के दौरान एक होटल से नाबालिग लड़की को बरामद किया।
- 22 जून- पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। उसने आरोप लगाया कि उसे होटल में बेचा गया था, जहां उसका यौन शोषण किया जा रहा था।
- 22 जून- मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- 23 जून- एसपी हरीशंकर ने मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया।
- 25-26 जून- मामले को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन और धरने शुरू हुए।
- 27 जून- न्याय की मांग को लेकर शहर में मौन जुलूस निकाला गया।
- 27 जून- पुलिस ने 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 5 आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।
- 1 जुलाई- सुबह करीब 3 बजे प्रशासन ने होटल जॉय इन, होटल सफायर इन और होटल ड्रीम इन पर बुलडोजर कार्रवाई की।
- 8 जुलाई- मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। साथ ही पीड़िता के नाम से फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।
- 8 जुलाई- न्यूजीलैंड से लौटे एनआरआई आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 20 हो गई।