{"_id":"6a4a1b48f811f4a2820f8f98","slug":"rajasthan-highway-accident-three-die-after-private-ambulance-crashes-into-army-truck-in-sri-ganganagar-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: एनएच-62 पर भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में भिड़ंत; महिला मरीज समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: एनएच-62 पर भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में भिड़ंत; महिला मरीज समेत तीन लोगों की मौत
Sun, 05 Jul 2026 02:43 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:43 PM IST
सार
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में एनएच-62 पर प्राइवेट एंबुलेंस की भारतीय सेना के ALS वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही महिला समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाईवे-62 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जयपुर से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही महिला मरीज को ले जा रही प्राइवेट एंबुलेंस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रहे भारतीय सेना के ALS वाहन से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्राइवेट एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल, हादसा श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में केंचियां कस्बे के पास हुआ। एंबुलेंस में सवार अंबिका सिटी श्रीगंगानगर निवासी लक्ष्मी देवी (26) पत्नी कृष्णलाल को जयपुर के अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर परिजन घर ले जा रहे थे। ड्राइवर सतनाम सिंह (26) पुत्र जसवंत सिंह और महेंद्र कौर (56) पत्नी किशन भी एंबुलेंस में सवार थे। हादसे में इन तीनों की मौत हो गई। रामप्रकाश (32) पुत्र जसवंत सिंह और राजवीर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में गजब का विकास: खंभे हटाए बिना ही बना दी सड़क; लोगों ने पूछा- हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
भारतीय सेना ने जताया दुख
भारतीय सेना ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुर्घटना में तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल पहुंचाया गया। सेना दिवंगत नागरिकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है तथा जांच में नागरिक प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लगा रहा। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।