फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Rajasthan News: 7000 liters of petrol spilled on the road due to leakage of tanker, major accident averted

Rajasthan News: टैंकर में रिसाव के कारण 7 हजार लीटर पेट्रोल सड़क पर फैला, भारतमाला सड़क पर बड़ा हादसा टला

Fri, 18 Apr 2025 09:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ श्री गंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 09:26 AM IST
सार

राजस्थान के श्री गंगानगर में भारतमाला सड़क मार्ग से गुजर रहे एक पेट्रोल से भरे टैंकर में रिसाव होने से 7 हजार लीटर पेट्रोल सड़क पर फैल गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। 

विज्ञापन
Rajasthan News: 7000 liters of petrol spilled on the road due to leakage of tanker, major accident averted
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के गंगानगर में भारतमाला सड़क पर गुरुवार को एक टैंकर से पेट्रोल का रिसाव होने से करीब 7 हजार लीटर पेट्रोल सड़क पर फैल गया। हालांकि सड़क से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रिसाव नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ का यातायात रोक दिया गया। जानकारी के अनुसार टैंकर में कुल 28 हजार लीटर पेट्रोल था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें:  मानसून के दौरान कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव, अगर इन ट्रेनों में पहले टिकट कराया तो देखें
विज्ञापन


टैंकर का बोरिंग टूटने से हुई घटना

जानकारी के अनुसार टैंकर का बोरिंग टूटने की वजह से यह रिसाव शुरू हुआ। थर्मल चौकी प्रभारी ओमप्रकाश मान का कहना है कि इस घटना से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन सही समय पर सूचना मिलने से समय रहते स्थिति नियंत्रित कर ली गई। फायर बिग्रेड ने भी मौके पर पहुंचकर फोम का छिड़काव किया, जिससे घटना कोई बड़ा रूप नहीं ले पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल जयपुर में भी कैमिकल से भरा टैंकर के फटने से भयंकर हादसा हो गया था। इससे लगी आग की चपेट में सैकड़ों वाहन और आसपास के भवन भी आ गए थे और कई लोग इस भीषण आग में जिंदा जलकर मर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed