Rajasthan: बलूचिस्तान से भागकर भारत आई महिला, पूछताछ में बोली- पाकिस्तान वापस गई तो वहां जान का खतरा
Sri Ganganagar News: पाकिस्तानी महिला के राजस्थान में अवैध तरीके से घुसने का मामला सामने आया है। मामला श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ इलाके का है। महिला बलूचिस्तान की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुरुषों की घुसपैठ के बाद अब महिला घुसपैठ का मामला सामने आया है। यहां श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र स्थित बीएसएफ की विजेता पोस्ट पर सोमवार सुबह जवानों ने एक महिला को हिरासत में लिया और गहनता से पूछताछ शुरू कर दी।
इसमें पता चला कि वह भारत में रहना चाहती है। इसलिए तारबंदी पार कर यहां आ गई। अब यदि उसे वापस भेजा गया तो जान का खतरा भी हो सकता है। सूत्रों की माने तो मामला सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और महिला के किसी संगठन से जुड़े होने की आशंका में जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: प्रकृति के मनोरम वातावरण के बीच यहां विराजे हैं पुष्करराज, जानिए क्या है इस मंदिर की खासियतें
महिला ने अपना नाम हमयारा पत्नी वसीम निवासी बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव बताया है। बहरहाल, अभी पूछताछ में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि सीमा पार से अभी तक इस इलाके में मादक पदार्थों और पुरुषों की घुसपैठ सामने आती रही है।
यह भी पढ़ें: चिटफंड कंपनियों द्वारा ठगी की रिकवरी हेतु काउंटर खोलने की मांग, कुछ दिन पहले इतने दिन का समय दिया था
बताते चलें, पिछले साल दिसंबर महीने में भी श्रीकर्णपुर इलाके में एक पुरुष तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था, जो जवानों द्वारा ललकारने के बाद भी नहीं रुका और उसका एनकाउंटर कर दिया गया था। उसकी शिनाख्त भी नहीं हुई। सीओ चौहान के मुताबिक, केसरी सिंहपुर पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। घटना स्थल पर घुसपैठिए के पास से पाकिस्तानी मुद्रा, तंबाकू और बीड़ी बरामद हुई थी।
घटना स्थल की भौगोलिक स्थिति पर गौर करें तो महिला को जिस स्थान पर पकड़ा गया, वह भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 मीटर भीतर था। जबकि तारबंदी से 100 मीटर की दूरी पर था। समीप ही स्थित पाकिस्तानी सीमा चौकी कुतुब यहां से 800 मीटर दूर है। जबकि भारतीय सीमा चौकी विजेता लगभग 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। पाकिस्तानी गांव 237/9आर वहां से 2500 मीटर की दूरी पर है, जबकि भारतीय गांव 30 एपीडी वहां से 2600 मीटर दूर स्थित है।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल ने तुरंत पुलिस थाना अनूपगढ़, गुप्तचर ब्यूरो (आईबी), विशेष शाखा (एसबी) और अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को सूचना भेज दी है। महिला के भारत आने के उद्देश्य और उसके संभावित संपर्कों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां गहन जांच कर रही हैं। विशेष रूप से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह महिला अनजाने में सीमा पार कर आई है या इसके पीछे किसी संगठित योजना का हिस्सा है।
फिलहाल, बीएसएफ ने महिला को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही हैं। ताकि यह पता चल सके कि उसके किसी संदिग्ध संगठन से संपर्क हैं या नहीं। भारतीय सीमा में इस प्रकार की घुसपैठ सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील मानी जाती है। इसलिए सभी संबद्ध एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय हेरोइन तस्कर काफी सक्रिय हैं। बड़ी संख्या में हेरोइन तस्करी के मामले सामने आए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.