SriGanganagar News: रोडवेज बस का टायर फटा, टक्कर लगने से रिक्शा सवार तीन लोगों की मौत
Roadways Bus Tyre Burst: टायर फटने से बेकाबू रोडवेज बस ई-रिक्शा से टकरा गई। इस दौरान अनूपगढ़ में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले में राेडवेज बस का रिम फटने से हुए हादसे में रिक्शा सवार तीन लाेगाें की माैत हाे गई है। मृतकों में टेंपाे चालक पिता-पुत्र सहित एक 10 वर्षीय बालक है। हादसे में तीन अन्य सवारियां गंभीर घायल हैं। घायलाें में एक छात्रा भी शामिल है, जाे बाेर्ड की परीक्षा देकर घर जा रही थी।
यह हादसा साेमवार दाेपहर करीब डेढ़ बजे घड़साना से अनूपगढ़ के बीच 23 ए माेड़ पर मेगा हाइवे 911 पर हुआ। घायलाें का श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अनूपगढ़ एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि बीकानेर आगार की बस अनूपगढ़ के लिए आ रही थी। चक 23 ए के माेड़ के पास बस के चालक की साइड का आगे का रिम और टायर फट गया। इससे बस बेकाबू हाेकर सामने आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई।
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट का प्रयास, ज्वेलर्स की पत्नी के सिर पर लगाई पिस्टल
हादसे में ई-रिक्शा के चालक 45 वर्षीय छिंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी 4 के(बी) व उसके 18 वर्षीय इकलाैते बेटे जसप्रीत सिंह की माैके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित चार अन्य लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूरतगढ़ ले जाते 10 वर्षीय मनवीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव 4 के (बी) की रास्ते में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा के छात्र राजकुमार जाट की संदिग्ध मौत, सीबीआई जांच की उठी मांग
हादसे में चक 4 के (बी) निवासी 55 वर्षीय अंग्रेज सिंह पुत्र अजीत सिंह, 40 वर्षीय जसपाल कौर पत्नी विशंभर सिंह व घायल 17 ए (बी) निवासी 16 वर्षीय कृष्णा पुत्री साेहनलाल काे भी जिला अस्पताल मंे भर्ती करवाया गया है। वह 10वीं बाेर्ड परीक्षा देकर वापस घर काे लाैट रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.