{"_id":"67c3db57ac9061e2b108edbf","slug":"sri-ganganagar-theft-of-fans-from-government-school-and-generator-exposed-five-accused-arrested-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: सरकारी स्कूल से पंखे और जनरेटर चोरी का खुलासा, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: सरकारी स्कूल से पंखे और जनरेटर चोरी का खुलासा, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया
Sun, 02 Mar 2025 09:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Mar 2025 09:45 AM IST
सार
रायसिंहनगर उपखंड में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से पंखे चोरी करने और शादियों में किराए पर दिया जाने वाला जनरेटर चुराने के मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के रायसिंहनगर उपखंड में हाल ही में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इनमें सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से पंखे चोरी करने तथा शादियों में किराए पर दिया जाने वाला जनरेटर चोरी करने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
रायसिंहनगर के एक कंपलसरी सरकारी स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने 22 फरवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से कई पंखे चोरी हो गए। सरकारी संस्थानों में चोरी की इस वारदात को पुलिस ने गंभीरता से लिया और मामला दर्ज कर जांच एएसआई कमल मीणा को सौंपी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा मुखबिर की सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 24 निवासी रवि कुमार और मुकेश को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने वारदात करना कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान रायसिंहनगर के मिस्त्री मार्केट में शादियों में किराए पर दिया जाने वाला जनरेटर भी चोरी हो गया था। इस मामले में वार्ड नंबर चार निवासी परमवीर पुत्र काकू ने भी 22 फरवरी को केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति जनरेटर चुरा ले गया।
पुलिस ने मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिरों की सहायता से जानकारी जुटाई और पाया कि चोरी की वारदात में वार्ड नंबर पांच निवासी राहुल कुमार उर्फ लाला, नजर खान उर्फ अब्जल खान और वार्ड नंबर छह निवासी सतवीर उर्फ सोनू शामिल थे।
तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुआ जनरेटर और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने इन तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गहन जांच के चलते इन दोनों मामलों का खुलासा हो गया। चोरी में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की घटना से संबंध है या नहीं।