सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   BJP MLA Rebukes Collector Tina Dabi Says Corruption Has Taken Root Like Banyan Tree

भाजपा विधायक ने कलेक्टर टीना डाबी को सुनाई खरी-खरी, बोले- भ्रष्टाचार वट वृक्ष की तरह जमा; सख्त कार्रवाई करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan News: टोंक में ग्राम रथ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें वट वृक्ष की तरह फैल चुकी हैं और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

BJP MLA Rebukes Collector Tina Dabi Says Corruption Has Taken Root Like  Banyan Tree
टोंक जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित ग्राम रथ योजना का शुभारंभ कार्यक्रम चर्चा में आ गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की भजनलाल सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से टोंक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित ग्राम रथ योजना का शुभारंभ कार्यक्रम उस समय चर्चा में आ गया, जब कार्यक्रम के दौरान ही भ्रष्टाचार को लेकर तीखे सवाल उठने लगे।
Trending Videos


भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा ने मंच से अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टोंक जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें वट वृक्ष की तरह गहरी हो चुकी हैं। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि कई विभागों के अधिकारियों का नाम लेते हुए उन पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो- भाजपा विधायक
भाजपा विधायक रामसहाय वर्मा ने जिला कलेक्टर टीना डाबी से मांग की कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को केवल नोटिस देने तक सीमित न रहकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन उसका प्रभाव जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए ग्राम रथ अभियान शुरू किया गया है, लेकिन कई बार जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी को गंभीरता से नहीं निभाते। कहीं पर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तो कहीं काम केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है।

ये भी पढ़ें-  पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी, मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रहे थे अस्पताल; शहर में नाकाबंदी

जनता की सेवा के लिए सरकारी नौकरी
विधायक रामसहाय वर्मा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी नौकरी जनता की सेवा के लिए होती है, न कि व्यक्तिगत लाभ के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कार्यालयों में बिना पैसे दिए काम नहीं होता, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि भ्रष्टाचार की जड़ों को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed