फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Rajasthan Chaos in Malpura of Tonk on Eid heavy police force deployed in town here is whole matter

Rajasthan: ईद पर टोंक के मालपुरा में मचा बवाल, जुलूस के दौरान पुलिस से भिड़े लोग, इलाके में फोर्स तैनात

Mon, 31 Mar 2025 12:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

Tonk Malpura News: ईद के मौक पर टोंक जिले के मालपुरा में बवाल हो गया। यहां जुलूस की बात को लेकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर आकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Rajasthan Chaos in Malpura of Tonk on Eid heavy police force deployed in town here is whole matter
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले के मालपुरा से ईद उल फितर की नमाज के बाद बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नमाज अदा करने के बाद जब बड़ी संख्या में नमाजी एक साथ बाहर निकले तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान केकड़ी मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। हालात तब और तनावपूर्ण हो गए जब जुलूस को बाजार में ले जाने के लिए प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


पुलिस का हस्तक्षेप और मार्ग निर्धारण डीएसपी आशीष प्रजापत और थाना प्रभारी चेनाराम बेडा के नेतृत्व में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। पुलिस की सख्ती के बाद माहौल शांत हुआ और निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले का नार्को टेस्ट कराए सरकार', हनुमान बेनीवाल की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और मुस्लिम समाज के आमने-सामने आने से बढ़ा तनाव बाद में पुलिस और मुस्लिम समाज के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया, जिससे जयपुर-मालपुरा-दूदू स्टेट हाइवे जाम हो गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों से समझाइश की, जिसके बाद हाइवे को खुलवाया गया। हालांकि, ट्रक स्टैंड पर अब भी बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं, जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें: जयपुर में सुबह सात बजे से ईद की नमाज शुरू, शहर की मस्जिदों को सजाया गया, जानिए कार्यक्रम

स्थानीय प्रशासन का संदेश पुलिस और प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed