फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Rajasthan Politics News Sachin Pilot Slams EC and BJP Over Money Distribution SIR Survey

Rajasthan: ‘भाजपा का बस चले तो वह चुनाव करवाए ही नहीं’, धन वितरण और SIR को लेकर निर्वाचन आयोग पर भी बरसे पायलट

Mon, 17 Nov 2025 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Nov 2025 05:37 PM IST
सार

Sachin Pilot: टोंक में सचिन पायलट ने बिहार चुनावों में धन वितरण के आरोप, निर्वाचन आयोग की भूमिका, एसआईआर सर्वे, अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत और राजस्थान में चुनावों पर BJP सरकार के रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए तीखे बयान दिए।
 

विज्ञापन
Rajasthan Politics News Sachin Pilot Slams EC and BJP Over Money Distribution SIR Survey
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने निर्वाचन आयोग की भूमिका और भाजपा पर उठाए गंभीर सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक में विधायक सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोगों के खातों में 10-10 हजार रुपये डाले गए, लेकिन निर्वाचन आयोग ने इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। पायलट ने सवाल उठाया कि क्या कर्नाटक चुनावों में भी इसी तरह की स्थितियां देखने को मिलेंगी और आयोग की भूमिका पर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन

 
एसआईआर सर्वे पर भी पायलट का निशाना
पायलट ने कहा कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी ने तमाम सबूत प्रस्तुत किए, मगर किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अब राजस्थान में भी एसआईआर सर्वे शुरू हो चुका है और कांग्रेस की ओर से नियुक्त बीएलए इस प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं। पायलट ने उम्मीद जताई कि राजस्थान में वोट चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आएगी, लेकिन यदि ऐसा हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन



 
‘कांग्रेस को जनता का पूरा समर्थन’
टोंक में ही पायलट ने अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस और प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के कार्य और भरोसे का परिणाम है। पायलट के अनुसार भाजपा ने उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: अंता उपचुनाव को लेकर भाजपा विधायक सिंघवी की नाराजगी वायरल, नड्डा को लिखा पत्र सामने अब आया
 
नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों पर BJP सरकार पर हमला
राजस्थान में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों पर टिप्पणी करते हुए पायलट ने कहा कि अंता उपचुनाव हाईकोर्ट द्वारा भाजपा विधायक को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव भी हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही कराए जा रहे हैं। पायलट ने दावा किया कि अगर भाजपा का बस चले, तो वह चुनाव करवाए ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed