फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk Collector Saumya Jha reprimanded officials for negligence in dream project issued notice to three

Tonk News: ड्रीम प्रोजेक्ट में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाईं कलेक्टर सौम्या झा, तीन को जारी किया नोटिस

Fri, 07 Feb 2025 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 09:26 PM IST
सार

टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या ने ड्रीम प्रोजेक्ट 'पढ़ाई वीद एआई' में अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर जमकर फटकार लगाई है। टोडाराय सिंह विकास अधिकारी और मालपुरा एसीबीईओ सहित तीन अधिकारियों नोटिस जारी किए।

विज्ञापन
Tonk Collector Saumya Jha reprimanded officials for negligence in dream project issued notice to three
समीक्षा बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टा वितरण, खुले बोरवेल एवं कुंओं को ढकने को लेकर जिले के सभी एसडीओ, तहसीलदार और विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। साथ ही गणित विषय को लेकर किए गए नवाचार लक्ष्य-2025, पढ़ाई वीद एआई के संबंध में कक्षा 10 के विद्यार्थियों की प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या ने ड्रीम प्रोजेक्ट पढ़ाई वीद एआई में अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर जमकर फटकार लगाई है। टोडाराय सिंह विकास अधिकारी, मालपुरा एसीबीईओ सहित तीन अधिकारियों नोटिस जारी किया। सरकारी स्कूलों में 10वीं बोर्ड के गणित विषय को लेकर विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है। वहीं, कलेक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों को मॉनिटरिंग और निगरानी के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर लगातार एक्शन ले रही हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने घुमंतू एवं अर्धघुमंतू परिवारों को आवासीय पट्टा दिए जाने की प्रगति को लेकर सभी विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा कर इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। खुले बोरवेल एवं कुंओं को ढकने के संबंध में जिला कलेक्टर ने कहा कि सरकारी एवं निजी भूमि पर बने हुए सभी बोरवेल एवं कुंओं को ढकने की कार्रवाई की सूचना तत्काल भिजवाई जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर ने गणित विषय में विद्यार्थियों के अरूचि एवं डर को दूर करने के पिछले माह शुरू किए गए नवाचार लक्ष्य-2025 पढ़ाई वीद एआई की ब्लॉक वार समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने जिन विद्यालयों के विद्यार्थियों की अनुपस्थिति कम रही उसे गंभीरता लिया तथा सीबीईओ एवं कलस्टर प्रभारी को विद्यालयों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एसडीओ को कम प्रगति वाले विद्यालयों की विशेष मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पढ़ाई वीद एआई के निर्धारित सभी इंडिकेटर की बिंदुवार समीक्षा की। उपखंड निवाई, मालपुरा की कम प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ परशुराम धानका, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीणा, सीडीईओ सुशीला करनानी, डीआईओ सुशील अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed