फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk Holi festival: The procession of the historic emperor took place in Tonk

Tonk Holi festival: टोंक में निकली ऐतिहासिक सम्राट की सवारी, होली पर साम्प्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश

Fri, 14 Mar 2025 12:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 14 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

सवारी में ऊंट गाड़ी, घोड़े और झांकियों का भव्य आयोजन किया गया। सम्राट की सवारी के साथ वृंदावन और महाकाल की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनीं। इस दौरान नेताओं ने होली की शुभकामनाएं दीं और साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।

विज्ञापन
Tonk Holi festival: The procession of the historic emperor took place in Tonk
मुस्तैद प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक शहर में आज ऐतिहासिक सम्राट की सवारी बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जा रही है। पुरानी टोंक इलाके की अजमेर वालों की कोठी से सम्राट की सवारी का शुभारंभ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, प्रभू बाडोलिया सहित कई भाजपा नेता,कार्यकर्ता और हिंदू संगठनों के युवा भारी तादाद में शामिल हुए।

विज्ञापन


ऊंट गाड़ी, घोड़ों पर सम्राट की सवारी निकाली गई। सम्राट बनाकर कर एक युवक को ऊंट गाड़ी पर सवार किया गया। इसके साथ ही वृंदावन की झांकी के साथ ही नरमुंडों के साथ महाकाल की झांकियों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टोंक शहर में आज ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है, जिसमें साम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की जा रही है। वहीं, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए आमजन से उत्साह पूर्वक होली मनाने की अपील की।
विज्ञापन


इस दौरान शहर में करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस के जवान और अधिकारी मुस्तैद किए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि आज रमजान के जुम्मे की नमाज है और धुलंडी का महापर्व भी है इसके लिए शहर में पुलिस के अधिकारी और जवान मुस्तैद किए गए हैं। साथ ही सम्राट की सवारी सहित होली खेल रहे लोगों की और शहर के घनी आबादी इलाके में ड्रोन से वीडियो ग्राफी करवा कर निगरानी की जा रही है। आमजन से शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed