सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Officials who obtained jobs using fake disability certificates have been dismissed in Tonk

Tonk: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने वाले अधिकारी बर्खास्त, सैलरी और भत्तों की होगी वसूली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: टोंक ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Tonk: जिले में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले दो ग्राम विकास अधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया। जांच में दोनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। जिसके बाज प्रशासन ने फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिया है। 

Officials who obtained jobs using fake disability certificates have been dismissed in Tonk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजस्थान के टोंक जिले में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दो ग्राम विकास अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों से नौकरी के दौरान प्राप्त सैलरी और भत्तों की वसूली का आदेश भी दिया गया है।

Trending Videos


जांच और बर्खास्तगी
जिला परिषद को इस मामले की शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अजमेर और जयपुर मेडिकल बोर्ड से दोनों अधिकारियों की दिव्यांगता का परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उनके फर्जी प्रमाण पत्र की पुष्टि होने के बाद मालपुरा पंचायत समिति के विजय चौधरी और टोंक पंचायत समिति के शाहरुख खान को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के मुद्दे पर विधानसभा में भिड़े कांग्रेस-भाजपा विधायक, सदन की कार्यवाही स्थगित

फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई
प्रशासन ने केवल अधिकारियों को ही बर्खास्त नहीं किया, बल्कि उन डॉक्टरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिन्होंने फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए थे। सरकारी की इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी पदों पर नौकरी पाने की कोशिशों के खिलाफ एक सख्त चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed