{"_id":"6a6d8bbba2797eecb3020d18","slug":"jaipur-news-nsui-workers-end-water-tank-protest-after-talks-student-union-election-agitation-to-continue-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टंकी से उतरे NSUI कार्यकर्ता, छात्रसंघ चुनाव बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टंकी से उतरे NSUI कार्यकर्ता, छात्रसंघ चुनाव बहाली तक जारी रहेगा आंदोलन
Sat, 01 Aug 2026 11:31 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:31 AM IST
सार
दो दिनों तक पानी की टंकी पर डटे रहने के बाद NSUI के तीनों आंदोलनकारी छात्र आखिरकार नीचे उतर आए। प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता और मांगों पर आगे चर्चा के आश्वासन के बाद आंदोलन का यह चरण समाप्त हुआ, हालांकि संगठन ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
दो दिन बाद टंकी से नीचे उतरे तीनों NSUI कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन कर रहे एनएसयूआई के तीनों कार्यकर्ता वियोना जाट, विजयपाल कुड़ी और कोशेन खान शुक्रवार को प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद सकुशल नीचे उतर आए। हालांकि संगठन ने स्पष्ट किया है कि छात्रसंघ चुनाव बहाल होने तक लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। तय हुआ कि 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग औपचारिक रूप से रखेगा। इसके साथ ही अगले दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी प्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने आंदोलनरत छात्रों को आश्वस्त किया कि पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाले तीनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने टंकी से नीचे उतरने का निर्णय लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक रफीक खान भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों का समर्थन किया तथा जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया। नेताओं ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur: मेवाड़ से चुनावी तैयारियों को धार देंगे सीएम भजनलाल, दो दिवसीय दौरा आज से, अधिकारियों संग करेंगे बैठक
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी दूरभाष पर आंदोलनरत छात्रों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रशासन से शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया। संगठन ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें शीघ्र बहाल किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन लगातार दो दिनों तक चर्चा का केंद्र बना रहा। अब प्रशासन और छात्र प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित बैठकों पर सभी की नजरें टिकी हैं। NSUI का कहना है कि जब तक छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते, तब तक संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।