फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News : Jawahar Singh Bedham Questions Uproar in Assembly, Says Opposition Has Lost Its Direction

Tonk News : विधानसभा में हंगामे पर गृह राज्य मंत्री ने उठाए सवाल, कहा- अपनी दिशा से भटक गया है विपक्ष

Tue, 04 Feb 2025 10:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:18 PM IST
सार

देवनारायण जयंती के मौके पर टोंक पहुंचे गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी दिशा से भटक गया है। कांग्रेस नेता विधानसभा में तथ्यहीन बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tonk News : Jawahar Singh Bedham Questions Uproar in Assembly, Says Opposition Has Lost Its Direction
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। देवनारायण जयंती के अवसर पर टोंक दौरे पर पहुंचे मंत्री बेढम का भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान देवनारायण जयंती की शुभकामनाएं दीं और विधानसभा में विपक्ष के रवैये पर बड़ा पलटवार किया।

विज्ञापन


मंत्री बेढम ने कहा कि विपक्ष अपनी दिशा भटक गया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों को आधारहीन बताते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को तो बोलने तक नहीं दिया जाता। विपक्ष का मतलब होता है कि अगर सरकार विकासोन्मुखी हो तो उसका सहयोग करें, लेकिन कांग्रेस के नेता विधानसभा में तथ्यहीन बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इससे विपक्ष की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में पेपर लीक माफियाओं, बजरी माफिया और जल जीवन मिशन घोटाले पर कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री बेढम ने जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। डोटासरा बड़ी मछलियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा भी जल्द ही पूरी होगी। हमारी पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बेढम ने राजस्थान के विकास को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि राज्य विकास की दृष्टि से नंबर वन बनने जा रहा है। उन्होंने विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी और कहा कि जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया है। हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिला, जिससे साफ हो गया है कि आगामी चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।



विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री बेढम ने कहा कि हर विधायक को परिस्थितियों के हिसाब से सदन से छुट्टी लेने का अधिकार है।


प्रयागराज में हुए धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ में हुई मौतों पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री बेढम ने कहा कि मैं मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं और इसके साथ ही उत्तरप्रदेश सरकार का भी धन्यवाद करता हूं कि इतने विशाल आयोजन को उन्होंने व्यवस्थित रूप से संभाल लिया।

मंत्री बेढम के इस बयान से साफ है कि सरकार विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और आने वाले समय में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव और तेज होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed