Tonk News: जेल में नहीं करने दी मुलाकात तो तल्ख हुए गुढ़ा के तेवर, नरेश को न्याय दिलाने निकालेंगे पैदल मार्च
राजस्थान की राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। गुढ़ा टोंक जेल में बंद नरेश मीना से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं मिली। इस पर उन्होंने सरकार और प्रशासन पर तानाशाही के आरोप लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा अपने मुखर बयानों के लिए पहचाने जाते हैं। अब राजेंद्र गुढ़ा ने फिर अपने एक बयान से सियासत में खलबली मचाने की कोशिश की है। राजेंद्र गुढ़ा टोंक थप्पड़ कांड में जेल में बंद नरेश मीना से मिलने गए थे। वहां उनकी नरेश मीना से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा ने तल्ख बयान दिया। वहीं, गहलोत सरकार में खलबली मचाने वाली लाल डायरी को लेकर भी राजेंद्र गुढ़ा ने बात की।
जेल में नरेश मीना से नहीं मिल पाए गुढ़ा
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा समरावता थप्पड़ कांड में टोंक जेल में बंद नरेश मीणा से मुलाकात करने पहुंचे थे। मगर राजेंद्र गुढ़ा की नरेश मीणा से मुलाकात हो नहीं पाई। इसके बाद राजेंद्र गुढ़ा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। गुढ़ा ने कहा कि जेल और पुलिस प्रशासन से बात करने के बाद ही झुंझुनूं से टोंक आया था। मगर नियमों का हवाला देकर नरेश मीणा से मिलने नहीं दिया गया। हम शासन-प्रशासन और पुलिस को तानाशाही नहीं करने देंगे। राजेंद्र गुढ़ा ने प्रशासन के अलावा सरकार पर भी हमला बोला।
'डबल इंजन सरकार को घमंड आ गया'
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने जेल में नरेश मीना से मुलाकात नहीं होने पर कहा कि डबल इंजन की सरकार को घमंड आ गया है। नरेश मीना पूर्वी राजस्थान के यूथ लीडर हैं। सरकार ने उनको तीन महीने से जेल में डाल रखा है। उन्होंने कहा कि अगर यह मुझको नरेश मीणा से मिलने देते तो ठीक था। मगर अब आज से मैं भी इस आंदोलन में शामिल हो गया हूं। उन्होंने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। नरेश मीणा ने गलती कुछ की और उन पर धारा कुछ और लगा दी गई। हम नरेश को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा तक पैदल मार्च करेंगे।
'मैंने तो सौंप दी लाल डायरी'
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार में खलबली मचाने वाली लाल डायरी का भी जिक्र किया। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मैंने तो वो लाल डायरी प्रधानमंत्री और अमित शाह को दे दी। अब कार्रवाई क्यों नहीं करते? राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि सब मिले हुए हैं। गुढ़ा ने किरोड़ीलाल मीणा की नाराजगी को लेकर कहा कि बाबा ने पांच साल कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन किया। किसी की निजी जिंदगी में ताकझांक का अधिकार किसी को नहीं होता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.