{"_id":"68ec75dfe6af6c17f7027a24","slug":"tonk-news-relatives-kill-nephew-over-land-dispute-five-including-brother-and-sister-in-law-held-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: जमीनी विवाद में चाचाओं ने अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतारा, भाई-भाभी समेत पांच आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: जमीनी विवाद में चाचाओं ने अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतारा, भाई-भाभी समेत पांच आरोपी हिरासत में
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
जमीन के विवाद को लेकर भाई-भाभी और चाचा ने मिलकर अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस हिरासत में पांचों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में घाड़ थाना क्षेत्र के बेलहड़ी गांव में जमीनी विवाद के कारण रिश्ते में भाई, भाभी और तीन चाचाओं ने मिलकर भतीजे की लाठी और कुल्हाड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
Trending Videos
घाड़ थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे आरोपियों ने सुरेश गुर्जर को घर बुलाकर कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसे राजकीय अस्पताल दूनी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर में नाकाबंदी तोड़कर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर विक्रम जाणी की तलाश जारी
पुलिस ने मामले में रामेश्वर पुत्र देवालाल गुर्जर, बाबूलाल पुत्र देवालाल गुर्जर, छोटूलाल उर्फ विद्यानंद गिरी पुत्र देवालाल गुर्जर (हाल भजनानंद महाराज आश्रम, करीरिया नोहटा), भाई सोनू गुर्जर पुत्र रामेश्वर गुर्जर और भाभी लक्ष्मी देवी पत्नी सोनू गुर्जर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
घटना की जांच में पता चला कि सुरेश गुर्जर अपने भाई के साथ गंगाप्रसादी में शामिल होने जा रहा था, तभी उसके काका सहित परिजनों ने उसे घर बुलाया और लाठी तथा कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। अब आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा की टीम ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की।