फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk SDM slap case Mahapanchayat in Jaipur for release of Naresh Meena Vidhan Sabha gheraoed

एसडीएम थप्पड़ कांड: नरेश मीणा की रिहाई के लिए जयपुर में महापंचायत, विधानसभा का होगा घेराव, किरोड़ी भी आमंत्रित

Fri, 07 Feb 2025 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 10:56 PM IST
सार

राजस्थान में टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता गांव की घटना सरकार के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। एसडीएम को थप्पड़ जड़ने सहित गांव में हिंसा और आगजनी के मुख्य आरोपी नरेश मीणा की जेल से रिहाई को लेकर अब उनके समर्थक 25 फरवरी को राजस्थान विधानसभा घेरने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
Tonk SDM slap case Mahapanchayat in Jaipur for release of Naresh Meena Vidhan Sabha gheraoed
नरेश मीणा के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव के दरमियान नरेश मीणा ने समरावता में एसडीएम को थप्पड़ मारा था। इसके बाद खूब बवाल मचा और नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। अब नरेश मीणा के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि कोर्ट से नरेश मीणा को जमानत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अब रिहाई के लिए राजधानी जयपुर में महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल नरेश मीणा के सपोर्ट में आ गए हैं और 25 फरवरी को राजस्थान विधानसभा घेरने की तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार यानी सात फरवरी को टोंक आए प्रह्लाद गुंजल ने खूब सियासी बयान दिया। वहीं, महापंचायत में किरोड़ीलाल मीणा को आमंत्रित करते हुए नरेश मीणा के समर्थन में जनता के बीच आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश मीणा की हत्या करना चाहती है सरकार
नरेश मीणा पिछले 85 दिन से समरावता कांड में 14 नवंबर को हुई गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद हैं। वहीं, उनके समर्थकों ने टोंक और सवाई माधोपुर में महापंचायत कर चुके हैं। लेकिन अभी तक नरेश मीणा की रिहाई तो दूर सरकार ने समरावत कांड की न्यायिक जांच के आदेश भी नहीं दिए हैं।ऐसे में एक बार फिर से नरेश मीणा समर्थकों ने प्रह्लाद गुंजल की अगुवाई में 25 फरवरी को जयपुर में महापंचायत बुलाकर विधानसभा घेरने की चेतावनी देते हुए कहा है कि नरेश मीणा को जेल में डालकर क्या सरकार उसकी हत्या करना चाहती है। उसकी जमानत तक नहीं होने दे रही है। कोर्ट में सरकार ने नरेश मीणा की जमानत रोकने के लिए एक नहीं दो-दो डबल एजी कोर्ट में खड़े कर दिए। 

किरोड़ी को मिला आमंत्रण
घेराव की तैयारी को लेकर टोंक आए प्रह्लाद गुंजल ने सरकार पर तानाशाही अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुंजल ने नरेश मीणा समर्थकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा, सरकार इस मामले को लेकर कतई गंभीर नहीं है।


वहीं, प्रदेश सरकार से खफा चल रहे मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लेकर पूछे सवाल में प्रह्लाद गुंजल ने कहा कि किरोड़ीलाल को जनता के बीच आना चाहिए। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है, किरोड़ीलाल मीणा की, कि सरकार उनकी सुन नहीं रही है। वहीं, गुंजल ने सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं से नरेश मीणा के समर्थन में आयोजित 25 फरवरी को होने वाली महापंचायत में पंहुचने का आव्हान किया है।


13 नवंबर को हुआ था समरावता थप्पड़ कांड
पिछले साल 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के समय समरावता गांव के लोगों ने उनके गांव को उनियारा में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। इस दौरान मतदान कराने की सूचना पर निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीना समरावता गांव पहुंचे थे और दबाव डालकर वोट दिलाने का आरोप लगाते हुए मालपुरा एसडीएम व एरिया मजिस्ट्रेट अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया था। वहीं, दूसरे दिन पुलिस ने नरेश को धरना स्थल से गिरफ्तार किया था, तथा उसके साथ अन्य कई लोगों को भी गिरफ्तार किया था, जिनमें नरेश मीणा को छोड़कर सभी आरोपियों की जमानत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed