सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Tragedy Man Drowns While Bathing in Pond, Body Recovered After Two Days

उदयपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए शख्स की डूबने से मौत, दो दिन बाद मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर के नयागांव क्षेत्र में संत सरोवर तालाब में नहाने गए 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने दो दिन तक तलाश अभियान चलाया और रविवार सुबह शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Udaipur Tragedy Man Drowns While Bathing in Pond, Body Recovered After Two Days
रेस्क्यू करके टीम ने निकाला शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर जिले के खेरवाड़ा स्थित नयागांव क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। पहाड़ा थाना क्षेत्र के संत सरोवर तालाब में स्नान करने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति नहाने के लिए तालाब में उतरा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और संतुलन खो बैठा। मौके पर मौजूद एक महिला ने उसे डूबते देख तुरंत पास के मंदिर के पुजारी को आवाज लगाई, लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। उप नियंत्रक के निर्देश पर रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगातार दो दिनों तक सघन तलाशी अभियान चलाया। गोताखोरों ने तालाब के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की। आखिरकार रविवार सुबह करीब 9:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने तालाब से शव को बाहर निकाल लिया। इसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

ये भी पढ़ें-  बारां में दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित होकर कार पार्वती नदी में गिरी, एक की मौत, चार की तलाश जारी

मृतक की पहचान अशोक कुमार लबाना (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तालाब, नदी या अन्य जल स्रोतों में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed