सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sleeper coach bus caught fire on Udaipur-Banswara highway, passengers jumped to their deaths

Rajasthan: जब हाईवे पर आग का गोला बनी चलती स्लीपर कोच बस, जान बचाने को सड़क पर कूदने लगे यात्री; हुआ क्या था?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Sleeper Coach Bus Fire: उदयपुर-बांसवाड़ा हाईवे पर झल्लारा क्षेत्र में चलती स्लीपर कोच बस में आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ से पांच लोगों ने कूदकर जान बचाई। बस पूरी तरह जल गई। आग पर काबू पाने में डेढ़-दो घंटे लगे, कोई जनहानि नहीं हुई।

sleeper coach bus caught fire on Udaipur-Banswara highway, passengers jumped to their deaths
उदयपुर में चलती बस में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर-बांसवाड़ा रोड पर झल्लारा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बांसवाड़ा से उदयपुर जा रही आशापुरा ट्रैवल्स की ‘मुल्तानी सोना’ स्लीपर कोच बस गरडा गांव के पास सुबह करीब 6 बजे अचानक आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चलते-चलते आग का गोला बन गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

Trending Videos

 
ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बताया जा रहा है कि बस में अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। बस में सवार ड्राइवर, क्लीनर सहित कुल 5 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी फैल गई कि पूरी बस जल गई और केवल लोहे का ढांचा शेष रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Israel-Iran War: UAE और दुबई में हमलों के बाद कोटा के छात्रों को लेकर चिंता, परिजनों की सुरक्षित वापसी की अपील
 
पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी जय किशन फुलवारिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे पर यातायात रुकवा दिया। आग की तीव्रता को देखते हुए सलूंबर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
डेढ़ से दो घंटे तक लगा जाम
हादसे के कारण बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर करीब डेढ़ से दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed