सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Transport dept on alert in Udaipur region, 15 buses sealed in 3 days, safety lapses exposed

Udaipur News: उदयपुर रीजन में अलर्ट मोड पर परिवहन विभाग, तीन दिनों में 15 बसें सीज, सुरक्षा में कमियां उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Oct 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

जैसलमेर बस हादसे के बाद प्रदेश में हर जगह परिवहन विभाग अलर्ट मोड पर है और लगातार यात्री बसों की चेकिंग की जा रही है। इसी के चलते उदयपुर रीजन में विभाग ने चेकिंग के दौरान बीते तीन दिनों में 15 बसें सीज की हैं।

Udaipur News: Transport dept on alert in Udaipur region, 15 buses sealed in 3 days, safety lapses exposed
बसों में चेकिंग करते परिवहन विभाग के कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जैसलमेर में हुए एसी स्लीपर बस हादसे के बाद उदयपुर रीजन में परिवहन विभाग अलर्ट मोड पर है। पिछले तीन दिनों से जिले सहित रीजन के सभी पांच जिलों में बसों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान कई बसों में एग्जिट गेट, फायर अलार्म और फिटनेस से जुड़ी गंभीर कमियां मिली हैं।
Trending Videos


जिले में तीन दिनों में 15 बसें सीज की गई हैं, जबकि लगभग 45 बसों के चालान बनाए गए हैं और कई बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट सस्पेंड किए गए हैं। बस संचालकों से मॉडिफिकेशन और सुरक्षा उपकरण ठीक कराने के लिए लिखित पत्र भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि उदयपुर रीजन में 14 टीमें हाइवे और अन्य पॉइंट्स पर चेकिंग कर रही हैं। उदयपुर, डूंगरपुर, सलूम्बर, चितौड़गढ़ और राजसमंद जिले में कार्रवाई की जा रही है। उदयपुर जिले में सात विशेष टीमों ने शहर के रेटी स्टैंड, बलीचा, भुवाना और अंबेरी सहित कई जगहों पर निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Crime: नागौर पुलिस ने बावरिया गैंग के किंगपिन राजेश दबोचा, लाखों की चोरी का पर्दाफाश

जांच में कई बसों में बाहर निकलने के रास्ते संकरे पाए गए, फायर सेफ्टी उपकरण अनुपस्थित थे और यात्रियों के साथ अतिरिक्त सामान भरा हुआ मिला। परिवहन विभाग ने पुरानी या मॉडिफाइड बसों के लिए परमिट देने से पहले वायरिंग, एसी इंस्टॉलेशन और फायर सेफ्टी की अनिवार्य जांच करने का निर्देश दिया है।

पिछले हादसों के बाद लंबी दूरी की यात्राओं को लेकर यात्रियों में डर बढ़ा है और वे सुरक्षित यात्रा के विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed