सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Encroachment removed from government land worth 150 crores in Udaipur, illegal houses of land mafia bulldozed

Udaipur News: 150 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, भूमाफियाओं के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डांगियों की पंचोली क्षेत्र में करीब 150 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के तहत भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध निर्माणों, पक्की बाउंड्रीवॉल, निर्माणाधीन मकानों और कच्चे ढांचों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

Encroachment removed from government land worth 150 crores in Udaipur, illegal houses of land mafia bulldozed
अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विस्तार

यूडीए कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पूर्व में कई बार निर्माण कार्य रुकवाया गया था, लेकिन भूमाफिया सरकारी छुट्टियों का फायदा उठाकर चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे। लगातार शिकायतें मिलने के बाद गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए सभी अवैध निर्माणों को हटाया गया।


यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि तहसीलदार रणजीतसिंह विठू और डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में राजस्व ग्राम डांगियों की पंचोली स्थित खसरा संख्या 89, 743, 727 एवं 416 सहित विभिन्न भूखंडों पर कार्रवाई की गई। सरकारी रिकॉर्ड में यह भूमि उदयपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज है। अभियान के दौरान बुझड़ा क्षेत्र में स्कूल मैदान के लिए आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि वहां बने सभी कच्चे और पक्के अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात लाख वर्ग फीट सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त
यूडीए अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत करीब सात लाख वर्ग फीट सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्रवाई के दौरान करीब 15 से 20 पक्की चारदीवारियां, निर्माणाधीन मकान, कच्चे छप्पर और अन्य अवैध ढांचे हटाए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी पुराने निवासी या पुश्तैनी मकान को नहीं हटाया गया है, बल्कि हाल ही में किए गए अवैध निर्माणों पर ही कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Rajya Sabha Election: भाजपा ने खेला बड़ा दांव, अलका गुर्जर व सतीश पूनिया को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

यूडीए ने बताया कि अवैध निर्माणकर्ताओं को उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 के तहत नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था, लेकिन सुनवाई के दौरान वे भूमि स्वामित्व से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया।

अभिषेक खन्ना ने दी ये जानकारियां
कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों और भूखंडों की खरीद-फरोख्त से बचें। उन्होंने कहा कि भूमाफिया पहले सरकारी जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा करते हैं और बाद में कम कीमत का लालच देकर आम लोगों को बेचने का प्रयास करते हैं। कार्रवाई के दौरान यूडीए के राजेंद्र सेन, बाबूलाल तेली, भरत हथाया, प्रतापसिंह राणावत, दुलीचंद शर्मा, अभिमन्यु सिंह, विजय नायक, अभय सिंह, दीपक जोशी, हितेंद्र सिंह तंवर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
 

उदयपुर में 150 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, भूमाफियाओं के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

उदयपुर में 150 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, भूमाफियाओं के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed