सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime: Land seized in Udaipur through power of attorney, several plots also sold; 1 accused arrested

Rajasthan Crime: उदयपुर में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन हड़पी, कई प्लॉट भी बेच डाले; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur Crime: उदयपुर में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन हड़पने का मामला उजागर हुआ है। आरोपियों ने जमीन मालिक को भरोसे में लेकर डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम कर ली और प्लॉट बेच डाले। पुलिस ने मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
 

Rajasthan Crime: Land seized in Udaipur through power of attorney, several plots also sold; 1 accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी नासिर मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर में पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन हड़पने का बड़ा मामला सामने आया है। मल्ला तलाई क्षेत्र के रहने वाले बाप-बेटे ने कुराबड़ तहसील के करगेट इलाके में करीब 4000 वर्गमीटर (लगभग डेढ़ बीघा) आवासीय भूमि पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने न केवल जमीन अपने नाम करवाई, बल्कि वहां प्लॉट काटकर बेच भी दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी नासिर मोहम्मद को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है, जबकि उसके बेटे इरफान की तलाश जारी है।

Trending Videos

 
जमीन विकसित करने के बहाने मालिक से लिया पावर ऑफ अटॉर्नी
भीलवाड़ा जिले के पुर निवासी नारायण लाल सुथार ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर 2023 को करगेट गांव में यह जमीन खरीदी थी और बाद में उसे आवासीय श्रेणी में कन्वर्ट करा लिया था। इसके बाद नासिर मोहम्मद और उसका बेटा मोहम्मद इरफान उनसे मिले और दोनों ने संयुक्त रूप से प्लॉट विकसित कर बेचने का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि साथ मिलकर काम करने से दोनों को लाभ होगा। इसके बाद 14 मार्च 2024 को नारायण लाल ने सुविधा के लिए नासिर मोहम्मद के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी करवा दी और मूल कागजात भी सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे को मनाने पहुंचे CM भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, अंता टिकट पर मंथन तेज
 
पीड़ित को मिला धोखा, प्लॉट काटकर बेच डाली जमीन
पीड़ित के अनुसार, पावर ऑफ अटॉर्नी मिलने के बाद आरोपी उनसे संपर्क में नहीं रहे। जब नारायण लाल 28 सितंबर को अपने साथी के साथ जमीन पर पहुंचे, तो वहां पहले से कॉलोनी विकसित हो चुकी थी। मुख्य गेट और सड़कें बन चुकी थीं और कई प्लॉट बिक चुके थे। कुछ जगहों पर मकान निर्माण भी शुरू हो चुका था। जब पीड़ित ने नासिर मोहम्मद से बात की तो उसने पैसे देने और दस्तावेज लौटाने से इनकार कर दिया।
 
पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, जांच जारी
थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कुराबड़ थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी नासिर मोहम्मद और उसके बेटे इरफान के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने नासिर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, पुलिस टीम दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- एक साथ जली मां-बेटे की चिता: कलेजे के टुकड़े की मौत की खबर सुन महिला ने त्यागे प्राण, बाइक पर जला मिला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed