सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News: Gaurav Vallabh says Only dynastic PA culture leaders survive in Congress party now, Rahul Gandhi

Politics: गौरव वल्लभ बोले- कांग्रेस में अब केवल वंशवादी व PA कल्चर वाले ही टिकते हैं, राहुल गांधी पर ऐसा आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

उदयपुर में प्रो. गौरव वल्लभ ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी अब वंशवाद और पीए कल्चर का गढ़ बन चुकी है। उन्होंने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पाकिस्तान समर्थक भाषा बोलने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जमीनी राजनीति से पूरी तरह कट चुकी है।
 

Udaipur News: Gaurav Vallabh says Only dynastic PA culture leaders survive in Congress party now, Rahul Gandhi
भाजपा नेता गौरव वल्लभ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में केवल दो तरह के लोग सफल हो सकते हैं- एक वंशवाद से जुड़े नेता और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के पीए रह चुके लोग। वल्लभ ने आरोप लगाया कि राजस्थान में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं, जबकि पार्टी अब ऐसे लोगों का समूह बन चुकी है जहां जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई जगह नहीं बची है।

Trending Videos

 
‘मुझे भाजपा का स्लीपर सेल कहना, राहुल गांधी...’
वल्लभ ने कांग्रेस की ऑब्जर्वर और महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्हें भाजपा का स्लीपर सेल कहा गया था। उन्होंने कहा कि यह बयान केवल उन्हें बदनाम करने के लिए नहीं, बल्कि राहुल गांधी की आलोचना करने वालों को चुप कराने के लिए स्क्रिप्ट के रूप में तैयार किया गया है। उनके अनुसार, इस पूरी रणनीति के पीछे अशोक गहलोत की भूमिका है, जिन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ बयान बुलवाने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘नई दिल्ली में रहकर इस्लामाबाद की भाषा क्यों बोलते हैं?’
गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी की राजनीतिक सोच और बयानबाजी पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नई दिल्ली में रहकर इस्लामाबाद की भाषा क्यों बोलते हैं? क्या उनकी स्क्रिप्ट पाकिस्तान से आती है? वल्लभ ने कहा कि भारतीय करदाता राहुल गांधी के घर और सुरक्षा पर खर्च करते हैं, लेकिन संसद में वे ऐसे सवाल उठाते हैं जो पाकिस्तान के पक्ष में जाते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक वैक्यूम है, कांग्रेस चाहे तो राहुल गांधी को वहां से चुनाव लड़वा सकती है।
 
‘गांधी परिवार की आलोचना करने वाले को कांग्रेस में इनाम मिलता है’
पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि जब वे पार्टी में थे, तब उन्होंने पूरी निष्ठा से कांग्रेस की सेवा की, लेकिन अब पार्टी की परंपरा ऐसी हो गई है कि जो गांधी परिवार की अवहेलना करता है या विधायकों को गायब करवाने में भूमिका निभाता है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। वल्लभ के अनुसार, पार्टी में जो खुले तौर पर राहुल गांधी का समर्थन नहीं करते, उन्हें टिकट और मंत्री पद तक मिल जाते हैं, जबकि जमीनी कार्यकर्ता हाशिए पर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सेना भर्ती फर्जीवाड़े का आरोपी 27 साल बाद हुआ गिरफ्तार, जोधपुर पुलिस ने गुरुग्राम से दबोचा
 
पाकिस्तान मुद्दे पर कांग्रेस की सोच पर सवाल
वल्लभ ने कहा कि जब भारतीय सेना पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद देश का गौरव बढ़ा रही थी, उस समय राहुल गांधी संसद में पूछते हैं कि हमारे कितने विमान गिरे? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह पूछना चाहिए था कि पाकिस्तान के कितने विमान गिरे। वल्लभ ने कहा कि सेना प्रमुख ने खुद स्पष्ट किया था कि भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, फिर भी राहुल गांधी उस पर भरोसा नहीं करते।
 
‘कांग्रेस अब जमीनी पार्टी नहीं रही’
गौरव वल्लभ ने उदाहरण देते हुए कहा कि उदयपुर विधानसभा चुनाव के दौरान एक कांग्रेसी नेता के पीए ने उनके खिलाफ बयान दिया, फिर भी पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि आज कांग्रेस पार्टी जमीनी राजनीति से कट चुकी है और केवल वंशवाद व पीए कल्चर का संगठन बनकर रह गई है।

यह भी पढ़ें- कार ने 10 फीट तक घसीटा: बेटी को कोचिंग छोड़ लौट रहे पिता को वाहन ने कुचला, दिल दहलाने वाला हादसा CCTV में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed