सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: Groom Brings Bride Home in JCB Bucket; Unique Vidai Ceremony in Jhadol Becomes Center of Attraction

कार नहीं JCB में घर आई दुल्हनिया: इस अनोखी विदाई की खूब हो रही चर्चा, दूल्हे ने बताया कैसे हकीकत बना ख्वाब?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur Unique Vidai: उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में दूल्हा रूपलाल डूंगरी अपनी दुल्हन को जेसीबी मशीन के बकेट में बैठाकर घर लाया। पेशे से जेसीबी चालक रूपलाल का यह सपना था, जो शादी के बाद पूरा हुआ और अनोखी विदाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

Udaipur: Groom Brings Bride Home in JCB Bucket; Unique Vidai Ceremony in Jhadol Becomes Center of Attraction
जेसीबी में दुल्हन को घर लाया दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में इन दिनों एक अनोखी और यादगार शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लग्जरी कार या घोड़ी में नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन के बकेट में बैठाकर अपने घर लेकर पहुंचा। इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया।

Trending Videos

 
विदाई के समय जेसीबी देखकर हैरान रह गए लोग
जानकारी के अनुसार, उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र के मोहम्मद फलासिया निवासी रूपलाल डूंगरी की शादी 6 मई को कोल्यारी क्षेत्र के ढाला गांव में संपन्न हुई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन की विदाई का समय आया, तब वहां मौजूद लोग यह देखकर हैरान रह गए कि दूल्हा अपनी दुल्हन को जेसीबी मशीन में बैठाकर घर ले जाने की तैयारी कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेसीबी चालक दूल्हे ने पूरा किया अपना सपना
बताया जा रहा है कि रूपलाल पेशे से जेसीबी चालक है और उसे अपनी मशीन से विशेष लगाव है। उसने पहले से ही यह सपना संजो रखा था कि वह शादी के बाद अपनी दुल्हन को जेसीबी के बकेट में बैठाकर घर लेकर जाएगा। शादी के अवसर पर उसने अपने इस सपने को साकार कर दिया।
 
दूल्हे रूपलाल ने बताया कि वह लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। उसने कहा कि वह रोजाना जेसीबी चलाता है और यह उसके जीवन का अहम हिस्सा है। उसका सपना था कि शादी के बाद अपनी दुल्हन को जेसीबी में बैठाकर घर लाए और अब उसका यह सपना पूरा हो गया।

पढ़ें- कोटा में एक और प्रसूता ने गंवाई जान: अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुई मौत, दो महिलाओं की किडनी फेल
 


गांव की सड़कों पर देखने उमड़े लोग
जेसीबी के बकेट में खड़े होकर जब दूल्हा-दुल्हन गांव की सड़कों से गुजरे तो लोग हैरानी के साथ उन्हें देखते रह गए। ग्रामीणों ने इस अनोखी विदाई का स्वागत किया और कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। देखते ही देखते यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
 
पहली बार देखा ऐसा अनोखा अंदाज
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी दूल्हे को इस तरह अपनी दुल्हन को जेसीबी में घर ले जाते देखा है। शादी का यह अलग और अनोखा अंदाज अब पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed