सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Theft worth lakhs of rupees at Udaipur Khatushyamji temple uncovered 2 accused arrested search continues for 5

Udaipur: उदयपुर के खाटूश्यामजी मंदिर में लाखों की चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur: उदयपुर के फतेहनगर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।  

Theft worth lakhs of rupees at Udaipur Khatushyamji temple uncovered 2 accused arrested search continues for 5
खाटूश्यामजी मंदिर में चोरी करते चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर के फतेहनगर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending Videos


चित्तौड़गढ़ पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने अप्रैल माह में मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा करते हुए उदयपुर जिले के फतेहनगर क्षेत्र स्थित खाटूश्यामजी मंदिर चोरी कांड का भी पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का संबंध उदयपुर के इस चर्चित चोरी मामले से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म
मनीषा त्रिपाठी ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल की रात चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित मल्लीनाथ जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान खाटूश्यामजी मंदिर चोरी का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में फतेहनगर स्थित मंदिर में चोरी करना कबूल किया है।

दो आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार
पुलिस ने निम्बाहेड़ा के पेमदियों का खेड़ा निवासी मिठूलाल नायक (40) और राशमी के पहुना निवासी कान्हा उर्फ कन्हैया नायक (29) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

इन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार इस वारदात में घनश्याम सालवी, देवीलाल रावत, राजू उर्फ राजमल कामड़, काजल उर्फ मनीषा और नारायण नायक भी शामिल थे। फिलहाल सभी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, 41 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन से बदलेगा ट्रांसपोर्ट सिस्टम

CCTV में कैद हुई थी चोरी की वारदात
आपको अवगत करा दें कि 8 मार्च की रात फतेहनगर थाना क्षेत्र के मावली रोड स्थित लदाना गांव के खाटूश्यामजी मंदिर का ताला तोड़कर बदमाश दानपात्र में रखी लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ले गए थे। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में आरोपी दानपात्र तोड़कर नकदी को बोरे में भरते हुए साफ दिखाई दिए थे। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश था और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed