{"_id":"6a016232b24677b48d0b3060","slug":"tragic-accident-in-ranakpur-ghat-high-speed-car-falls-into-well-businessman-dies-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4266242-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: रणकपुर घाटे में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी दीवार तोड़कर कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: रणकपुर घाटे में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी दीवार तोड़कर कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, व्यापारी की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार
उदयपुर के रणकपुर घाटे में एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे बने कुएं में कार गिरने से युवा व्यापारी की मौत हो गई।
कुएं में गिरी तेज रफ्तार कार, व्यापारी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के सायरा थाना क्षेत्र स्थित रणकपुर घाटे में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी, जिससे एक युवा व्यापारी की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना सादड़ी-सायरा मार्ग पर रणकपुर घाटे स्थित अमराई वैली के पास की है। जानकारी के अनुसार फालना हाल बाली निवासी 29 वर्षीय व्यापारी अनिकेत जैन पुत्र सुरेश जैन कार से अकेले सायरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घाटे के एक तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी सेफ्टी दीवार तोड़ते हुए सीधे कुएं में जा गिरी।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Report: राजस्थान में 7 हजार से ज्यादा बच्चे लापता, 84% नाबालिग लड़कियां; NCRB रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
बताया जा रहा है कि कुआं करीब 50 फीट गहरा है हालांकि कार करीब 10 से 12 फीट की गहराई पर जाकर फंस गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सायरा थानाधिकारी कानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार का कांच तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान अनिकेत जैन के रूप में की। शव को सायरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos