फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News ›   UDA Seizes Multi-Storey Resort Built in Violation of Rules

Udaipur News: उदयपुर विकास प्राधिकरण ने बहुमंजिला रिसोर्ट को किया सील, जानें क्यों की गई कार्रवाई

Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
सार

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने नियमों के विपरीत बनाए जा रहे बहुमंजिला रिसॉर्ट को सील कर दिया। बिना अनुमति निर्माण पर नोटिस के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
UDA Seizes Multi-Storey Resort Built in Violation of Rules
उदयपुर विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई।

विस्तार

विज्ञापन

उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नाई के राजस्व गांव नोहरा में नियमों के विपरीत बनाए जा रहे बहुमंजिला रिसॉर्ट को सील कर दिया। प्राधिकरण ने निर्माणकर्ताओं को आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


यूडीए के तहसीलदार अभिनव शर्मा ने बताया कि कमिश्नर राहुल जैन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि नोहरा गांव में बिना अनुमति के रिसॉर्ट का निर्माण किया जा रहा है। जांच के बाद निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया, लेकिन उनका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन रिसॉर्ट को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार शर्मा ने स्पष्ट किया कि यूडीए क्षेत्र में किसी भी निर्माण कार्य के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के निर्माण न केवल अवैध है, बल्कि भविष्य में गंभीर कानूनी और प्रशासनिक दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में ऐसे सभी अवैध या बिना अनुमति के निर्माण कार्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


ये भी पढ़ें: सेल्फी लेते समय फिसला साली का पैर, बचाने के लिए कदमकुंड में कूदा जीजा, दोनों की मौत, MBBS कर रही थी

बता दें कि उदयपुर विकास प्राधिकरण इससे पहले भी नियमों की अनदेखी कर बनाए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। प्राधिकरण का कहना है कि इस तरह की सख्ती से लोगों को स्पष्ट संदेश मिलेगा कि नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग इसे सकारात्मक कदम मान रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इस तरह की सख्ती जारी रही तो अवैध निर्माण पर अंकुश लगेगा और शहर का विकास नियमानुसार होगा। यूडीए की टीम ने मौके पर निर्माणाधीन हिस्सों को सील किया और निर्माणकर्ताओं को आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार के निर्माण को रोकने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  रूपारेल नदी में बहा बाइक सवार परिवार, पिता और दो बच्चों को बचाया, मां-बेटी लापता; तलाश जारी

 

UDA ने कार्रवाई करते हुए फिलहाल सीज कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed