Udaipur: उदयपुर में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! 2 इनामी समेत 11 बड़े बदमाश गिरफ्तार, अपराधियों में मचा हड़कंप
Udaipur: उदयपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 हार्डकोर अपराधी, 2 इनामी आरोपी और 4 टॉप-10 अपराधी शामिल हैं। सभी आरोपियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर पुलिस ने संगीन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 5 हार्डकोर अपराधी, 2 इनामी आरोपी और 4 टॉप-10 अपराधी शामिल हैं। अधिकांश आरोपियों पर अवैध हथियार रखने, हथियारों का इस्तेमाल करने और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई
उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहान के निर्देशन में जिलेभर में गंभीर और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 11 वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विशेष टीमों ने दबोचे आरोपी
एसपी डॉ. अमृता दुहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें दबोच लिया।
दो इनामी आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चित्तौड़गढ़ निवासी फिरोज खान और बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश विश्नोई इनामी आरोपी हैं। वहीं श्यामसुंदर पानेरी, ओमप्रकाश विश्नोई, पिंटू उर्फ धुलाराम और गौरीशंकर वैष्णव उदयपुर जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल थे।
हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा
इसके अलावा नरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू, फरीदन उर्फ बुग्गी, जुबेर उर्फ बिट्टू, शंकरलाल नायक उर्फ भोपा और विक्रम सिंह उर्फ विक्की हार्डकोर अपराधियों की सूची में शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2; सलूम्बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 वांछित अपराधी गिरफ्तार
अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
एसपी ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार तथा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.