सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Police took major action seized illegal English liquor worth Rs 5 crore from container

Udaipur News: उदयपुर में कंटेनर से 5 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Udaipur News: जिले की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने काया हाईवे पर संदिग्ध कंटेनर ट्रक की जांच के दौरान 1203 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Udaipur Police took major action seized illegal English liquor worth Rs 5 crore from container
जब्त अंग्रेजी शराब और कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उदयपुर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 1203 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos


उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई को दिया अंजाम
उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर से 5 करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। वहीं, मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गोवर्धनविलास थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने काया हाईवे पर एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन




1203 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
तलाशी के दौरान ट्रक में पंजाब और राजस्थान निर्मित 1203 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब तस्करी के लिए गुजरात ले जाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें: घर से लापता युवक की दुकान में मिली लाश, मेकैनिक का काम करता था मृतक

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर ट्रक को जब्त कर चालक गोपाल सिंह, निवासी धोरा राजवा थाना बार जिला ब्यावर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 100/2026 के तहत धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि शराब कहां से लोड की गई थी और इसे गुजरात में किस जगह पहुंचाया जाना था। उदयपुर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed