सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   udaipur news holi celebration at jagdish chowk lake city tourists dance

Udaipur News: लेक सिटी में रंगों की धूम, जगदीश चौक पर उमड़ा जनसैलाब; देशी-विदेशी पर्यटक डीजे की धुन पर झूमे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार

लेक सिटी उदयपुर में होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शहर का ऐतिहासिक जगदीश चौक युवाओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा। सुबह 11 बजे बाद शुरू हुआ होली उत्सव दोपहर तक चरम पर पहुंच गया, जहां हिंदी और पंजाबी गानों की धुन पर युवा जमकर झूमते नजर आए।

udaipur news holi celebration at jagdish chowk lake city tourists dance
लेक सिटी उदयपुर में रंगों की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लेक सिटी उदयपुर में रंगों के पर्व होली पर शहर का ऐतिहासिक जगदीश चौक उत्साह और उमंग से भर गया। हर साल की तरह इस बार भी चौक युवाओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा। देशी और विदेशी पर्यटक भी संगीत की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए। होली के मौके पर उदयपुर में अलग ही रंगीन माहौल देखने को मिला। जगदीश चौक युवाओं से भरा हुआ नजर आया। चारों तरफ रंग, गुलाल और खुशियों का माहौल था।
Trending Videos


डीजे की धुन पर झूमे युवा

सुबह 11 बजे के बाद होली का जश्न शुरू हुआ और दोपहर तक अपने चरम पर पहुंच गया। हिंदी और पंजाबी गानों की धुन पर युवा जमकर नाचते-गाते दिखे। डीजे की तेज धुन पर सभी मस्ती में डूबे नजर आए। गुलाल की रंगीन बौछारों के बीच युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंग गया। देश-विदेश से आए पर्यटक भी इस जश्न में शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर से होटलों की छतों तक दिखा रंगीन नजारा

जगदीश मंदिर की सीढ़ियों से लेकर आसपास के होटलों की छतों और खिड़कियों तक लोग इस सुंदर नजारे को देखते रहे। हर तरफ उड़ता गुलाल और ढोल-नगाड़ों की आवाज ने माहौल को और भी खास बना दिया। भारी भीड़ के चलते जगदीश चौक की ओर आने वाले रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।



अधिकारियों ने भी मनाई होली

शहर के अधिकारियों ने भी आम लोगों के साथ होली मनाई। उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। जगदीश चौक पर उमड़ी भीड़ उदयपुर की सांस्कृतिक पहचान और होली के प्रति लोगों के उत्साह का प्रतीक बन गई। यह रंगों का त्योहार शहर में खुशियां और एकता का संदेश देकर गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed