{"_id":"69c78ab8dc3dd728c90855cb","slug":"udaipur-sukhadia-university-slams-negligence-llb-students-given-mcom-exam-papers-students-suspect-paper-leak-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4099690-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में LLB के छात्रों को बांट दिया M.Com का पेपर, छात्रों ने जताया पेपर लीक का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में LLB के छात्रों को बांट दिया M.Com का पेपर, छात्रों ने जताया पेपर लीक का शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Udaipur News: उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को हुई परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई, जब LLB फर्स्ट ईयर के छात्रों को ‘कॉन्ट्रैक्ट’ विषय की जगह M.Com थर्ड सेमेस्टर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का प्रश्नपत्र बांट दिया गया।
उदयपुर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उदयपुर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को बड़ी लापरवाही सामने आई, जिसे लेकर परीक्षार्थियों ने पेपर लीक का शक जाहिर कर दिया। दरअसल, LLB छात्रों को कॉन्ट्रैक्ट लिखे लिफाफे से M.Com का पेपर बांट दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गलती बताया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होते ही स्टाफ ने लिफाफे खोलकर प्रश्नपत्र बांटे। लिफाफे पर ‘कॉन्ट्रैक्ट’ लिखा था, लेकिन अंदर M.Com का प्रश्नपत्र निकला। आधे से ज्यादा परीक्षार्थियों को यह गलत पेपर मिल गया, जबकि M.Com का असली पेपर कुछ दिनों बाद निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा हॉल में मची अफरातफरी
जैसे ही छात्रों को गलती का पता चला, उन्होंने इसकी शिकायत की। इसके बाद परीक्षा हॉल में अफरातफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन को अपनी गलती का एहसास हुआ तो तुरंत M.Com के प्रश्नपत्र वापस लिए गए और LLB का मूल प्रश्नपत्र फोटोकॉपी कराकर छात्रों को बांटा गया। इस प्रक्रिया में करीब 20 मिनट की देरी हुई, जिसके बाद परीक्षा दोबारा शुरू कराई गई। देरी की भरपाई के लिए छात्रों को अतिरिक्त समय भी दिया गया।
10 दिनों में दूसरी बड़ी लापरवाही
गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी लापरवाही है। इससे पहले 23 मार्च को BA थर्ड सेमेस्टर के ‘बेसिक एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी’ की जगह बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस का पेपर दे दिया गया था। वहीं 18 मार्च को एक परीक्षा में प्रश्नपत्र की छपाई इतनी खराब थी कि छात्र अक्षर तक साफ नहीं पढ़ पा रहे थे।
ABVP ने खोला मोर्चा
मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के एग्ज़ाम कंट्रोलर मुकेश बारबर ने कहा कि इस गलती के लिए संबंधित प्रिंटिंग फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी चूक न हो, इसके लिए प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजने से पहले दो बार जांच की जाएगी। इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्र नेताओं ने कार्यवाहक कुलपति बी.पी. सारस्वत को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
ये भी पढ़ें: एक केस, 20 जांच अधिकारी, 11 साल बाद भी चार्जशीट नहीं; VIP ड्यूटी का बहाना, जानें क्या है मामला?
उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग
प्रांत सहमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि M.Com का प्रश्नपत्र छात्रों के हाथ लगने से यह एक तरह से लीक हो चुका है। वहीं महानगर मंत्री कोमल वैष्णव ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किरण वैष्णव, नरेंद्र सिंह राठौड़, विकास चौधरी, जागृति रावल और महिपाल सिंह सहित कई छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन