सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasundhara Raje commented on Gehlot government regarding farmers

Politics: वसुंधरा राजे का निशाना, कहा- जैसे मौसम किसानों से रूठता है, वैसे गहलोत सरकार भी रूठी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Oct 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंगलवार को झालावाड़ के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने खानपुर, मनोहरथाना और झालरापाटन सहित कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उसके बाद झालावाड़ के डाक बंगला पहुंचकर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने के लिए निर्देशित किया।

Vasundhara Raje commented on Gehlot government regarding farmers
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचीं। इस दौरान जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं। राजे ने पहले झालावाड़ जिले के खानपुर, मनोहरथाना और झालरापाटन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। बारिश के कारण हुए फसल खराबे को देखा।

Trending Videos


बता दें कि हवाई सर्वेक्षण के दौरान सांसद दुष्यंत सिंह और खानपुर विधायक नरेंद्र नागर भी साथ में मौजूद रहे। बाद में करीब 12 बजे झालावाड़ के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां वसुंधरा राजे का जिला कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी रिचा तोमर सहित बीजेपी के आला नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने अपनी पीड़ा बताई...
हेलीपैड पर कुछ किसान सोयाबीन की खराब फसल को हाथों में लेकर भी पहुंचे और अपनी पीड़ा से राजे को अवगत कराया। पुलिस परेड ग्राउंड से वसुंधरा राजे वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्ण पाटीदार के घर पहुंची और लंच किया। उसके बाद वसुंधरा राजे डाक बंगले पहुंचीं और विधायक नरेंद्र, गोविंद रानीपुरिया और कालूराम मेघवाल की मौजूदगी में जिला कलेक्टर भारती दीक्षित से फसल खराबे को लेकर चर्चा कीं। राजे ने जिला कलेक्टर को पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा राशि दिलवाने के लिए निर्देशित किया।

चौपट हो गई फसलें...
बाद में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मीडिया कर्मियों से भी चर्चा की। राजे ने कहा, पूर्व में हुए अतिवृष्टि और हाल ही में हुई बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई, जो हवाई सर्वेक्षण के दौरान भी साफ दिखाई दी। खेतों में अभी तक भी पानी भरा हुआ नजर आया। किसानों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह खराब हो गई।

फसल मुआवजा को लेकर हेल्पलाइन पर झालावाड़ जिले से करीब पांच लाख किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन यह सिर्फ वह किसान हैं जो इसकी जानकारी रखते हैं। जबकि किसानों की एक बड़ी संख्या तो फसल खराबे की शिकायत तक दर्ज नहीं करा पाई। ऐसे में प्रदेश सरकार को शिकायत दर्ज कराने के 72 घंटे की सीमा को बढ़ाना चाहिए, जिससे फसल खराबे का सामना कर रहे सभी किसान अपनी शिकायत दर्ज करा कर मुआवजे का लाभ उठा सके।

सरकार को किसानों की चिंता नहीं...
मीडिया से बात करते हुए राजे ने कहा कि मौसम के साथ ही सरकार भी अब किसानों से रूठ गई है। बीते तीन महीने से सरकार न जाने किन चीजों में उलझी हुई है, जिसे किसानों की भी चिंता नहीं। ऐसे में उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार किसानों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं और जल्द से जल्द फसल मुआवजा राशि उपलब्ध कराए। तभी जाकर पीड़ित किसान एक बार फिर से खड़ा हो पाएगा। बाद में वसुंधरा राजे देर शाम करीब साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed