फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vicky Kaushal and Katrina Kaif celebrated New Year in Jaisalmer Rajasthan Hindi News

Rajasthan: विक्की-कैट ने जैसलमेर के रिजॉर्ट में बिताए दो दिन, राजस्थानी गीतों के साथ किया नए साल का स्वागत

Tue, 02 Jan 2024 03:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दो दिन जैसलमेर में रहे। दोनों ने नए साल का जश्न रेतीले टीलों पर मनाया। इस दौरान लोक कलाकारों ने 'पधारो म्हारे देश' गीत गाकर दोनों का वैल्कम किया।

विज्ञापन
Vicky Kaushal and Katrina Kaif celebrated New Year in Jaisalmer Rajasthan Hindi News
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने जैसलमेर में अपना नया साल का सेलिब्रेशन किया। दोनों जैसलमेर से 50 किमी दूर एक निजी रिजॉर्ट में रुके और 31 दिसंबर की शाम सेलिब्रेट की। जैसलमेर के लोक कलाकारों ने 'पधारो म्हारे देश' गीत गाकर दोनों का वैल्कम किया।

विज्ञापन




जैसलमेर से 50 किमी दूर एक निजी रिजॉर्ट में 31 दिसंबर को पहुंचे विक्की-कैट ने रिजॉर्ट में राजस्थानी गीतों के साथ राजस्थानी फूड का भी आनंद लिया। दोनों ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के फोटो भी शेयर किए। फोटो में कैटरीना व्हाइट क्रीम कलर की फ्रॉक और विक्की सिर पर कैप लगाए नजर आए।  
विज्ञापन




बॉलीवुड सितारों ने निजी रिजॉर्ट में 2 नाइट स्टे किया। 31 दिसंबर की रात का सेलिब्रेशन दोनों ने कैंप फायर लगाकर रेतीले टीलों पर किया। इस दौरान उनके साथ जैसलमेर के लोक कलाकार जलाल खान और उनके साथी साथ रहे। लोक कलाकारों ने विक्की-कैट को राजस्थानी लोक गीत सुनाए, खास तौर पर राजस्थानी वैल्कम सॉन्ग 'केसरिया बालम पधारो नी म्हारे देश' सुनाया। मंगलवार को दोनों मुंबई के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed