इन दिनों आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए चर्चा में हैं। उनका दमदार लुक और भूमिका की सराहना केवल फिल्म के टीजर के रिलीज होने से ही शुरु हो गई है लेकिन जिस गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं, वह कोई काल्पनिक किरदार नहीं है। कई लोगों के मन में यह सवाल हो सकता है कि गंगूबाई काठियावाड़ी आखिर हैं कौन, जिनके जीवन पर एक फिल्म तक बन गई? गंगूबाई काठियावाड़ी वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी थीं। मुंबई में एक कोठा चलाती थीं लेकिन उनका परिचय केवल इतने में सीमित नहीं होता। गंगूबाई काठियावाड़ी हालात के चलते भले ही पेशे से वेश्यावृत्ति में आ गई हों लेकिन जो काम उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए किया, वह एक मिसाल बन गया। सेक्सवर्कर्स के लिए गंगूबाई काठियावाड़ी ने बड़े कदम उठाए। चलिए जानते हैं गंगूबाई काठियावाड़ी के बारे में सबकुछ।
Gangubai Kathiawadi: सम्पन्न परिवार की बेटी बनी 'कोठेवाली', ऐसी है गंगूबाई काठियावाड़ी की दर्द भरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगूबाई काठियावाड़ी का जीवन परिचय गंगूबाई काठियावाड़ी का असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। उनका जन्म साल 1939 में गुजरात के काठियावाड़ में एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। उनके परिवार के लोग वकालत से जुड़े थे।
गंगूबाई अपने परिवार की इकलौती बेटी थी और परिवार वाले गंगूबाई काठियावाड़ी को पढ़ा लिखाकर कुछ बनाना चाहते थे लेकिन उनका बचपन से ही पढ़ाई में मन नहीं लगता है। गंगूबाई काठियावाड़ी बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं।
गंगूबाई ने भागकर की शादी
जब गंगूबाई काठियावाड़ी 16 साल की थीं, तब उनको अपने पिता के अकाउंटेंट रमणीकलाल से प्यार हो गया। परिवार वाले इस रिश्ते के लिए न मानते इसलिए उन्होंने लव मैरिज कर ली और पति संग भाग कर मुंबई आ गईं।
पति ने 500 रुपये में गंगूबाई को बेचा
गंगूबाई पति के साथ मुंबई तो आ गईं लेकिन उनके पति ने उन्हें धोखा दिया। महज 500 रुपये में गंगूबाई को मुंबई में एक कोठे पर बेच दिया। गंगूबाई पति के धोखे के कारण कहीं की न रही। न तो परिवार के पास वापस जा सकती थी और न ही कोठे से बच सकती थी। हालत के सामने हार मानकर उसे वेश्यावृत्ति में आना पड़ा।

कमेंट
कमेंट X