सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Indian Tennis Player Leela Row Dayal Biography And Achievement in hindi

Leela Row Dayal: टेनिस खिलाड़ी, संस्कृत विद्वान या पर्वतारोही; कौन हैं लीला रो दयाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 08 Feb 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Leela Row Dayal : टेनिस खिलाड़ियों में सीनिया मिर्जा समेत कई महिलाओं के नाम अब सुनने में आ जाते हैं लेकिन इस खेल में महिलाओं की दमदार भूमिका बनाने का श्रेय लीला रो दयाल को जाता है। जानिए ये कौन हैं?

Indian Tennis Player Leela Row Dayal Biography And Achievement in hindi
टेनिस खिलाड़ी लीला रो दयाल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया की मशहूर टेनिस खिलाड़ियों में सेरेना विलियम्स और सानिया मिर्जा का नाम है। इन दोनों के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या कभी लीला रो दयाल का नाम सुना है। आज अगर भारतीय महिलाएं अंतरराष्ट्रीय टेनिस और खेलों में आगे बढ़ रही हैं, तो उसकी नींव में लीला रो दयाल जैसी पायनियर महिलाओं का योगदान शामिल है। लीला रो दयाल सिर्फ टेनिस खिलाड़ी नहीं थीं, वे एक क्रांति की शुरुआत थीं। 

Trending Videos


साल 1934, जब भारत में ज़्यादातर लड़कियों को खेलना भी समाज की नज़र में गलत माना जाता था, तब लीला रो दयाल विंबलडन में मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। यह सिर्फ़ खेल की जीत नहीं थी, यह सोच और सीमाओं को तोड़ने की जीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीला रो दयाल कौन थी?

  • पूरा नाम- लीला रो दयाल (Leela Row Dayal)
  • पहचान- भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी जिन्होंने विंबलडन में जीत दर्ज की
  • प्रसिद्धि का वर्ष- 1934
  • क्षेत्र- टेनिस, शिक्षा, कला और संस्कृति


लीला रो दयाल उस दौर की महिला थीं, जब अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय महिलाओं की मौजूदगी लगभग ना के बराबर थी। इसके बावजूद उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस मंच पर भारत का नाम रोशन किया।


विंबलडन में ऐतिहासिक उपलब्धि

साल 1934 में, लीला रो दयाल ने विंबलडन चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। उस समय,

  • न प्रोफेशनल ट्रेनिंग सिस्टम था
  • न स्पॉन्सरशिप
  • न महिलाओं को खेलों के लिए सामाजिक समर्थन


इसके बावजूद उनकी यह जीत भारतीय महिला खेल इतिहास का मील का पत्थर बन गई।

सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बहुआयामी व्यक्तित्व

लीला रो दयाल केवल टेनिस खिलाड़ी नहीं थीं। वे एक असाधारण बहुआयामी महिला थीं। उनकी पहचान,

  • संस्कृत स्कॉलर
  • प्रशिक्षित डांसर
  • लेखिका और कलाकार
  • प्रगतिशील और स्वतंत्र सोच वाली महिला के तौर पर भी थी।


उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि महिलाएं एक साथ बुद्धिमत्ता, कला और खेल तीनों में उत्कृष्ट हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed