सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Shakti ›   Sunita Williams Retires From Nasa know Sunita Williams Life Story And Achievement in hindi

Sunita Williams Retires: सुनीता विलियम्स के बारे में क्या जानना चाहती है दुनिया? यहां है सारे सवालों के जवाब

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 21 Jan 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Sunita Williams Retires: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से रिटायरमेंट ले लिया है। इसकी घोषणा नासा ने की तो उनका जीवन, करियर और उपलब्धि फिर चर्चा में आ गई। लोग उनके बारे में कई ऐसी बाते हैं जो जानना चाहते हैं।

Sunita Williams Retires From Nasa know Sunita Williams Life Story And Achievement in hindi
सुनीता विलियम्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय मूल की एस्ट्रानाॅट सुनीता विलियम्स एक बार फिर चर्चा में हैं। 600 से ज्यादा दिनों तक अंतरिक्ष में समय बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। अपने 27 साल के करियर में सुनीता ने कई बड़ी उपलब्धि हासिल की और एतिहास में अपनी छाप छोड़ी। उनकी कहानी प्रेरणा भी है और प्रोत्साहन भी। सुनीता विलियम्स कौन हैं, ये तो लोग जानते हैं। हालांकि उनका नाम खबरों में आते ही, लोगों की जिज्ञासा कई सवालों के साथ उभरती है। सुनीता विलियम्स का करियर, अंतरिक्ष मिशन, भविष्य की योजनाएं और निजी जीवन के बारे में लोग जानना चाहते हैं। इसी जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए इस लेख में आपके सवालों के जवाब दिए गए हैं। आइए जानते हैं सुनीता विलियम्स के बारे में, लोग क्या सर्च कर रहे हैं और उसका जवाब क्या है। 

Trending Videos


क्या Sunita Williams NASA से रिटायर हो गई हैं?

नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि 60 वर्षीय सुनीता विलियम्स ने 27 दिसंबर 2025 को प्रभावी रूप से रिटायरमेंट ले लिया है। सोशल मीडिया पर ये जानकारी ट्रेंड हुई तो लोगों के मन में ये सवाल उठा कि क्या सच में सुनीता विलियम्स ने रिटायरमेंट ले लिया है या ये सिर्फ अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता विलियम्स अभी क्या कर रही हैं?

लोग जानना चाहते हैं कि,

  • क्या वे अभी भी NASA से जुड़ी हैं?
  • क्या वे नए अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेन कर रही हैं?
  • क्या वे भविष्य के मिशनों का हिस्सा हैं?


सुनीता विलियम्स जैसी वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री अक्सर मिशन प्लानिंग और स्पेस ट्रेनिंग से जुड़ी भूमिकाओं में सक्रिय रहती हैं।


सुनीता विलियम्स कितनी बार अंतरिक्ष जा चुकी हैं?

यह सवाल हर बार ट्रेंड करता है क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर समय बिताया। वे सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाती हैं।

  • सुनीता विलियम्स तीन बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा चुकी हैं।
  • कुल मिलाकर अंतरिक्ष में 608 दिन बिताए हैं।
  •  9 बार स्पेसवॉक की है।
  • उन्होंने 62 घंटे से ज्यादा का समय बिताया है।


सुनीता विलियम्स की उम्र कितनी है?

लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या उम्र अंतरिक्ष मिशनों में बाधा बनती है? क्या 50 से अधिक उम्र में भी NASA में सक्रिय रहा जा सकता है? यही वजह है कि उनकी उम्र से जुड़ी सर्च लगातार होती रहती है।

  • सुनीता विलियम्स साल 2026 में 60 वर्ष की हो गई हैं। 
  • उन्होंने 27 साल नौकरी की है।  
  • अंतरिक्ष मिशन के लिए कोई सख्त ऊपरी आयु सीमा नहीं है, लेकिन आमतौर पर उम्मीदवार 27 से 46 वर्ष की उम्र के बीच चुने जाते हैं।
  • सुनीता विलियम्स अपनी आखिरी अंतरिक्ष यात्रा के समय 59 साल की थीं।
  • जाॅन ग्लेन 77 साल की उम्र में अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे।



सुनीता विलियम्स की सैलरी?

  • नासा के मुताबिक जिस ग्रेड पे पर सुनीता विलियम्स हैं, उसके अनुसार उन्हें लगभग 1.25 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है।
  • सुनीता विलियम्स नासा के GS – 15 श्रेणी में आती हैं।


सुनीता विलियम्स भारत से कैसे जुड़ी हैं?

भारतीय मूल की होने के कारण लोग सर्च करते हैं, उनका भारत से रिश्ता, उनका पैतृक गांव और भारत को लेकर उनकी भावनाएं क्या हैं?

  • सुनीता विलियम्स के पिता डॉ. दीपक पंड्या गुजरात के मेहसाणा के झूलासन गांव के रहने वाले थे।
  • सुनीता अंतरिक्ष में भगवत गीता और उपनिषद जैसी पवित्र पुस्तकें ले गई थीं।
  • वह भारत कई बार आ चुकी हैं और अपने पैतृक गांव भी गई हैं।
  • सुनीता का भारत प्रेम तब दिखा जब अंतरिक्ष यात्रा के दौरान उन्होंने नासा से भारतीय पकवान मंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed