फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 samples of sweets filled with Sunni

Shimla News: सुन्नी से भरें मिठाइयों के 10 सैंपल

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
10 samples of sweets filled with Sunni
शिमला। त्योहारी सीजन में लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाली मिठाइयां उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को सुन्नी बाजार का दौरा किया। इस दौरान मिठाइयों के 10 सैंपल जांच के लिए भरे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रिया नेगी की अगुवाई में पहुंची टीम ने मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इनमें डोडा बर्फी, प्लेन बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, बेसन की मिठाई और गुलाब जामुन शामिल हैं। ढाबा संचालकों को खाद्य तेल को दो से तीन बार से अधिक इस्तेमाल न करने की हिदायत दी गई। खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग के सहायक आयुक्त धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाली मिठाइयां और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विक्रेताओं की जिम्मेदारी है। विभाग की ओर से लिए गए सैंपल यदि निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article