{"_id":"69cd23e15dbe78e6cc041bc9","slug":"395-shopkeepers-who-failed-to-pay-rent-will-have-their-electricity-and-water-connections-cut-shimla-news-c-19-sml1002-699369-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: किराया न देने वाले 395 दुकानदारों \nके कटेंगे बिजली-पानी के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: किराया न देने वाले 395 दुकानदारों के कटेंगे बिजली-पानी के कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
नगर निगम ने बाजारों में दुकानों के बाहर चस्पां किए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में दुकानों का किराया न चुकाने वाले 395 कारोबारियों को नगर निगम ने नोटिस थमा दिए हैं। इन्हें सात दिन के भीतर किराया भरने को कहा है। यदि सात दिन में किराया जमा नहीं किया तो इनका बिजली और पानी का कनेक्शन कट जाएगा। साथ ही सीवरेज कनेक्शन भी बंद हो जाएगा।
नगर निगम ने बुधवार को शहर के लोअर बाजार में दुकानों के बाहर ऐसे नोटिस चस्पां करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिमला शहर में नगर निगम की 1300 से ज्यादा दुकानें किराये पर हैं। नगर निगम इन्हें हर साल किराये के बिल जारी करता है। निगम की संपदा शाखा के आंकड़ों के अनुसार 395 कारोबारी ऐसे हैं जिन्होंने कई बार नोटिस देने के बावजूद दुकानों का किराया जमा नहीं किया है। इनकी बिल राशि लाखों में पहुंच गई है। अब इन्हें किराया देने का आखिरी मौका दिया जा रहा है। यदि सात दिन में किराया जमा नहीं हुआ तो बिना किसी पूर्व सूचना के इनके बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। शहर के लोअर बाजार, गंज, रामबाजार समेत उपनगरों में कई बड़े कारोबारी नगर निगम के किरायेदार हैं। इन्हें अब किराया बिल जमा करने होंगे। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने कहा कि किराया न देने वाले कारोबारियों को नियमानुसार नोटिस दिए जा रहे हैं।
Trending Videos