फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   action on incrochment

Shimla News: शहर में 12 दुकानदारों, तहबाजारियों का सामान जब्त

Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
action on incrochment
शिमला। नगर निगम की टीम ने शहर के बाजारों में सड़कों और रास्तों पर दुकानें सजाने वाले 12 दुकानदारों और तहबाजारियों का सामान रविवार को जब्त कर लिया। निगम टीम ने रविवार शाम लोअर बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों और तहबाजारियों ने सड़क पर सामान सजा रखा था। निगम टीम ने सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया। इसके बाद निगम टीम ने इंस्पेक्टर रमेश ठाकुर की अगुवाई में आईजीएमसी, बालूगंज सड़क का भी निरीक्षण किया। यहां से भी तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया। निगम टीम ने कुल 12 दुकानदारों और तहबाजारियों का सामान जब्त किया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम बाजार में अपनी सख्ती और बढ़ाने जा रहा है। कोर्ट ने बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और तहबाजारियों पर सख्ती जारी रखने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed